Thursday, August 27, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाBank of Baroda में 555 दिनों की FD पर कितना मिलेगा ब्याज,...

Bank of Baroda में 555 दिनों की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, जानें कितने रुपये तक का कर सकते हैं निवेश


बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) एफडी खातों पर शानदार ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा, एक प्रमुख सरकारी बैंक हैं, जो अपने ग्राहकों को 3 करोड़ रुपये से कम अमाउंट वाले एफडी खातों पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.35 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा में कम से कम 7 दिनों की अवधि के लिए भी एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। यहां हम जानेंगे कि बैंक ऑफ बड़ौदा में 555 दिनों की अवधि वाले एफडी खातों पर कितना ब्याज मिल रहा है? इसके साथ ही, हम ये भी जानेंगे कि बैंक ऑफ बड़ौदा की एफडी स्कीम में अधिकतम कितने रुपये जमा किए जा सकते हैं?

बैंक ऑफ बड़ौदा में 555 दिनों की FD पर कितना मिलेगा ब्याज

बैंक ऑफ बड़ौदा 555 दिनों की एफडी स्कीम पर 6.75 प्रतिशत से लेकर 7.35 प्रतिशत तक का बंपर ब्याज दे रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा 555 दिनों के एफडी खातों पर 59 साल तक के सभी ग्राहकों को 6.75 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, ये सरकारी बैंक 60 साल या इससे ज्यादा उम्र के सीनियर सिटीजन्स को 555 दिनों की एफडी स्कीम पर 7.25 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा, ये सरकारी बैंक 555 दिनों की एफडी स्कीम पर 80 साल या इससे ज्यादा उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन्स को सबसे ज्यादा 7.35 प्रतिशत का जोरदार रिटर्न दे रहा है। बताते चलें कि इस स्कीम में ग्राहक अधिकतम 3 करोड़ रुपये ही निवेश कर सकते हैं।

सीनियर सिटीजन्स और सुपर सीनियर सिटीजमन्स को सामान्य ग्राहकों की तुलना में मोटा ब्याज

बताते चलें कि बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी खातों पर सीनियर सिटीजन्स को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देता है। इसके अलावा, ये सरकारी बैंक सुपर सीनियर सिटीजन्स को कुछ चुनिंदा अवधि वाले एफडी खातों पर सीनियर सिटीजन्स की तुलना में 0.10 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देता है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस साल जून में ही अपनी एफडी स्कीम की ब्याज दरों में संशोधन किया था। देश में बैंकिंग सेवाएं देने वाले तमाम बैंक, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा तय की जाने वाली रेपो रेट को ध्यान में रखते हुए एफडी की ब्याज दरों में बदलाव करते हैं।

ये भी पढ़ें

FD पर सीनियर सिटीजन को मिलेगा 7.20% तक का रिटर्न, HDFC और फेडरल बैंक ने ब्याज दरें बढ़ाईं





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments