Monday, August 24, 2026
Homeखेलअंपायर पर हमले का आरोपी 36 साल बाद पकड़ा गया:1990 में आउट...

अंपायर पर हमले का आरोपी 36 साल बाद पकड़ा गया:1990 में आउट दिए जाने पर बैट से मारा था, ठाणे में गिरफ्तार




1990 में मुंबई के बोरीवली इलाके में क्रिकेट मैच के दौरान अंपायर पर हमला करने के आरोपी ओमप्रकाश ललता पासी को 36 साल बाद गिरफ्तार किया गया है। घटना के वक्त पासी 18 साल का था। पासी आउट दिए जाने से नाराज होकर उसने अंपायर पर बल्ले से हमला किया था। हमले में अंपायर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद पासी मौके से भाग गया। पासी पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज है। अब 55 साल का पासी पड़ोसी ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके में रह रहा था। तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस एक अधिकारी ने बताया, ‘बोरीवली पुलिस की तकनीकी जांच और लगातार कोशिशों से पासी का पता लगाया गया।’ पुलिस के अनुसार 1990 में पासी बोरीवली में क्रिकेट मैच खेलने गया था। अंपायर ने उसे आउट करार दिया, जिससे नाराज होकर उसने अपने पास मौजूद क्रिकेट बैट से अंपायर पर हमला कर दिया। कोर्ट में पेश नहीं हुआ, घोषित अपराधी बना इस मामले में बोरीवली पुलिस स्टेशन में अब खत्म किए जा चुके भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान पासी बार-बार कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इसके बाद उसे घोषित अपराधी करार दिया गया। पता और संपर्क बदलकर बचता रहा अधिकारी ने बताया, ‘पासी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना रहने का पता और संपर्क की जानकारी लगातार बदलता रहा। हालांकि, जांचकर्ताओं ने उसकी गतिविधियों और संपर्कों की जानकारी जुटाकर उसे तलाशने की कोशिश जारी रखी।’ पुलिस ने उसके ठिकाने की पुष्टि करने के बाद उसे ठाणे जिले के मीरा रोड ईस्ट स्थित पूनम रेजिडेंसी से गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments