Monday, August 24, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीMoto G Max को सस्ते में खरीदने का मौका, पहली सेल में...

Moto G Max को सस्ते में खरीदने का मौका, पहली सेल में मिल रहे तगड़े ऑफर


Motorola के पिछले दिनों लॉन्च हुए मिड बजट फोन Moto G Max को भारत में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। मोटो जी सीरीज का यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। कंपनी पहली सेल में फोन की खरीद पर दमदार ऑफर दे रही है। यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Moto G Max पर ऑफर

मोटोरोला का यह फोन भारत में एक ही स्टोरेज वेरिएंट 6GB RAM + 128GB में लॉन्च किया गया है। फोन की कीमत 27,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट और 1,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। इसे तीन कलर ऑप्शन – Pantone Alaskan Blue, Pantone Malaga और Pantone Stargazer में खरीदा जा सकता है।

Moto G Max के फीचर्स

मोटोरोला जी सीरीज के इस लेटेस्ट फोन में 6.72 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो FHD+ रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस से लैस है। फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i इस्तेमाल किया है। फोन का लुक और डिजाइन Motorole Edge सीरीज के फोन की तरह ही है। 

Moto G Max में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट मिलता है, जिसके साथ 6GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी और 30W टर्बो फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है। फोन में Android 16 पर बेस्ड Hello UI ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। मोटोरोला के इस नए लॉन्च हुए फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल 5G, WiFi 5, Bluetooth 5.1, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Moto G Max फीचर्स
डिस्प्ले 6.72 इंच, FHD+, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4
स्टोरेज 6GB, 128GB
बैटरी 7000mAh, 30W
कैमरा 50MP + 8MP, 32MP
OS Android 16

फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है। यह फोन मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी से लैस है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। मेन कैमरा में कंपनी ने Sony LYTIA 600 सेंसर यूज किया है। साथ ही, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़ें – Poco ला रहा 7900mAh बैटरी वाला फोन, 21 अगस्त को भारत में होगा लॉन्च





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments