Friday, August 21, 2026
HomeखेलIndia vs Sri Lanka Test

India vs Sri Lanka Test


कोलंबो14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शुक्रवार को बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ प्रैक्टिस की। कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में हुए में गिल ने मानव सुथार, रवींद्र जडेजा और दो श्रीलंका के डोमेस्टिक गेंदबाजों का सामना किया।

गिल पहले टेस्ट में बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या के खिलाफ दोनों पारियों में आउट हुए थे। उन्होंने पहली पारी में 16 और दूसरी पारी में 8 रन बनाए थे। हालांकि, भारत ने गॉल में खेले गए मुकाबले को 165 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।

42 टेस्ट में बाएं हाथ के स्पिनर्स ने गिल को 11 बार आउट किया

टेस्ट क्रिकेट में गिल का बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ रिकॉर्ड उनके लिए चिंता का विषय रहा है। 42 टेस्ट मैचों में वह इस तरह के गेंदबाजों के खिलाफ 11 बार आउट हो चुके हैं।

भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईंराज बहुतुले ने कहा कि गिल कोलंबो की परिस्थितियों को समझने और उसी के हिसाब से अपने शॉट्स और डिफेंस को ढालने पर काम कर रहे हैं।

शुभमन गिल ने पहले मैच के पहली पारी में 16 और दूसरी पारी में 8 रन बनाए थे।

शुभमन गिल ने पहले मैच के पहली पारी में 16 और दूसरी पारी में 8 रन बनाए थे।

ऑफ स्पिन और लेग स्पिन के खिलाफ बेहतर रिकॉर्ड

गिल का रिकॉर्ड ऑफ स्पिन और लेग स्पिन के खिलाफ अपेक्षाकृत बेहतर है। इन दोनों तरह की स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ उनका संयुक्त बल्लेबाजी औसत 61 है। सभी तरह के स्पिनर्स के खिलाफ उनका करियर औसत करीब 48 है।

कुलदीप ने गेंदबाजी नहीं की

स्पिनर कुलदीप यादव भी अभ्यास सत्र में पहुंचे, लेकिन उन्होंने न तो गेंदबाजी की और न ही बल्लेबाजी की। ऑफ स्पिनर सारांश जैन ने शुभमन गिल और ऋषभ पंत को कुछ ओवर गेंदबाजी की। उन्होंने पंत को दो मौकों पर परेशान भी किया।

पहले टेस्ट में कुलदीप यादव ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके थे। उन्होंने 25 ओवर में 103 रन देकर एक विकेट लिया था। उनका एकमात्र विकेट भी शुभमन गिल के शानदार कैच की मदद से आया था।

राहुल अभ्यास से दूर, जुरेल देर से पहुंचे

भारत के उपकप्तान और ओपनर केएल राहुल शुक्रवार के नेट्स में शामिल नहीं हुए। वहीं मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल अभ्यास सत्र में थोड़ी देर से पहुंचे। दोनों ने गॉल टेस्ट में अच्छी बल्लेबाजी की थी और अर्धशतक लगाए थे।

केएल राहुल ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 82 और दूसरी पारी में 35 रन बनाए थे।

केएल राहुल ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 82 और दूसरी पारी में 35 रन बनाए थे।

सिंहलीज क्लब की पिच पर स्पिन को मिल सकती है मदद

कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में पहली बार इस सीरीज का टेस्ट खेला जाएगा। पिच शुरुआत में बल्लेबाजी के लिए अच्छी रह सकती है और बाद में पुरानी होने पर स्पिनर्स को टर्न और उछाल मिल सकता है। ——————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में एक बदलाव किया:रेनशॉ की 3 साल बाद वापसी

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। जैक वेदराल्ड की जगह मैथ्यू रेनशॉ को टीम में शामिल किया गया है। रेनशॉ 3 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे और ट्रैविस हेड के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। दूसरा टेस्ट 22 अगस्त से मैके में खेला जाएगा। पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments