Saturday, August 15, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाडीजल और ATF के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स में कटौती, पेट्रोल को...

डीजल और ATF के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स में कटौती, पेट्रोल को मिली पूरी छूट


भारत सरकार ने 14 अगस्त से शुरू होने वाले पखवाड़े (15 दिन) के लिए पेट्रोल, डीजल और एटीएफ (विमान ईंधन) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर में कटौती कर दी है। सरकार ने डीजल के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) की दर अब 25.5 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 24 रुपये प्रति लीटर कर दी है। एटीएफ के निर्यात पर SAED को घटाकर 22 रुपये प्रति लीटर के मुकाबले घटाकर 19.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। 

पेट्रोल के निर्यात पर पूरी तरह से हटाया गया विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स

डीजल और एटीएफ के अलावा, सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर यानी विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स को 14 अगस्त से घटाकर शून्य कर दिया गया है। इससे पहले ये 3.5 रुपये प्रति लीटर था। वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स में नए बदलाव 14 अगस्त से प्रभावी होंगे। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने 27 मार्च को डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क लगाया था। पेट्रोल के निर्यात पर भी 16 मई से ये टैक्स लगाया गया था। ईंधन के निर्यात पर लगाए जाने वाले इस विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स की हर 15 दिनों में समीक्षा की जाती है। 

घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा शुल्क दरों में कोई बदलाव नहीं

मंत्रालय ने ये भी कहा कि घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा शुल्क दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईंधन की घरेलू उपलब्धता बढ़ाने के लिए अप्रत्याशित लाभ कर लगाया गया था। 

3 अगस्त को बढ़ाया गया था विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स

इससे पहले, सरकार ने 3 अगस्त से विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स में बढ़ोतरी की थी। सरकार ने डीजल पर विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स 15.5 रुपये से बढ़ाकर 24 रुपये प्रति लीटर, एटीएफ पर 14.5 रुपये से बढ़ाकर 22 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल के निर्यात पर 2.5 रुपये से बढ़ाकर 3.5 रुपये कर दिया था। 

16 जुलाई को भी एक्सपोर्ट पर बढ़ाया गया था टैक्स

16 जुलाई को सरकार ने डीजल एक्सपोर्ट पर विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स को 8.5 रुपये से बढ़ाकर 15.5 रुपये प्रति लीटर और ATF एक्सपोर्ट पर 7.5 रुपये से बढ़ाकर 14.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया था, जबकि पेट्रोल एक्सपोर्ट पर विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स को 4 रुपये से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया था।

ये भी पढ़ें

16 अगस्त के बाद नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर, कनेक्शन एक्टिव रखने के लिए e-KYC कराना अनिवार्य





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments