Tuesday, August 4, 2026
Homeव्यापारBusiness Investment: कारोबार के लिए कौन सा राज्य है बेस्ट? सरकार ने...

Business Investment: कारोबार के लिए कौन सा राज्य है बेस्ट? सरकार ने जारी कर दी नई लिस्ट


Best State for Business: इन दिनों नौकरियों की हालत देखकर और मंदी- मंहगाई देखते हुए हर कोई अपना बिजनेस शुरू करना चाह रहा है. लेकिन बिजनेस ऐसे ही शुरू कर देना, आसान बात नहीं है. इसके लिए कई चीजें देखना बहुत जरूरी है. राज्य की बात करें तो हाल ही में एक लिस्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि भारत के कौन से राज्य हैं जिनमें सबसे ज्यादा बिजनेस इनवेस्टमेंट किया जाता है ये राज्य इसके लिए बेस्ट हैं.

गुजरात बना नंबर वन
बिजनेस के मामले में गुजरातियों का कोई तोड़ नहीं, ऐसा हमेशा से हमने सुना है. अब इस लिस्ट के मुताबिक भी यही बात साबित होती है. भारत में कारोबार और निवेश आकर्षित करने के मामले में गुजरात सबसे आगे निकल गया है. नीति आयोग इनवेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्ट 2026 की इस लिस्ट के मुताबिक गुजरात का नाम टॉप पर है, इसके बाद भी कई राज्य है. 

ये भी पढ़ें: कंगना विवाद के बीच ऋतिक रोशन ने किराए पर दी अपनी प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेंगे इतने लाख

टॉप 5 में हैं ये राज्य
सामने आई इस लिस्ट में कई राज्यों का नाम है. हम यहां आपको दिखाते हैं बिजनेस करने के लिए टॉप 5 बेस्ट राज्यों की लिस्ट:

रैंक राज्य स्कोर
1 गुजरात 56.6
2 महाराष्ट्र 53.7
3 तमिल नाडु 53.3
4 गोवा 53.1
5 ओडशा 52.4

ये इंडेक्स बताता है कि किसी राज्य में कारोबार और निवेश के लिए माहौल कितना अच्छा है. इसमें सरकार की नीतियां, प्रशासन, इंफ्रास्ट्रक्चर और कारोबार शुरू करने में आसानी जैसे कई पहलुओं को देखा जाता है.

ये भी पढ़ें: पेट्रोल पर 3.5, डीजल पर 24 रुपए, तेल के निर्यात पर टैक्स बढ़ा

कमजोर रहे ये राज्य
वहीं कई ऐसे राज्य भी इस लिस्ट में नजर आए, जिनमें बिजनेस में निवेश करने के आंकड़े काफी कमजोर रहे. इसमें बिहार (36.6), अरुणाचल प्रदेश (37.5), मिजोरम (39.9), लद्दाख (40.2), जम्मू-कश्मीर (27), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (30.2) और लक्षद्वीप (24.5) शामिल हैं.

क्यों जरूरी है ये रैंकिंग?
इस रैंकिंग को देखना इसलिए जरूरी है क्योंकि किसी भी राज्य की रैंकिंग जितनी बेहतर होती है, वहां कंपनियों के फैक्ट्री, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, लॉजिस्टिक्स सेंटर, स्टार्टअप और अन्य कारोबार शुरू करने की संभावना उतनी बढ़ सकती है. ये इंडेक्स राज्य सरकारों को ये समझने में भी मदद करता है कि निवेश आकर्षित करने के लिए उन्हें किन क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments