Highlights
- iPhone Ultra की कीमत सैमसंग के इस साल लॉन्च हुए Galaxy Z Fold 8 Ultra से ज्यादा होगी।
- पिछले दिनों एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन के डमी यूनिट का वीडियो लीक हुआ था।
- iPhone Ultra के फीचर्स के बारे में भी पहले जानकारी सामने आ चुकी है।
Apple अपने पहले फोल्डेबल आईफोन को अगले महीने लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोल्डेबल आईफोन से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है, जिसमें फोन की कीमत का खुलासा हुआ है। नई लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि iPhone Ultra की कीमत पिछले महीने लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से ज्यादा होगी। कंपनी की तरफ से फिलहाल अपकमिंग फोल्डेबल फोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।
iPhone Ultra के डमी यूनिट का वीडियो पिछले महीने सामने आया था, जिसमें फोन का डिजाइन देखने को मिला था। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन का दावा है कि iPhone Ultra की कीमत 2000 डॉलर यानी लगभग 1.90 लाख रुपये के करीब हो सकती है। सैमसंग के Galaxy Z Fold 8 Ultra की कीमत 1.79 लाख रुपये से शुरू होती है। इन दोनों फोल्डेबल डिवाइस की कीमत में करीब 10,000 रुपये का अंतर हो सकता है।
अब तक का सबसे महंगा आईफोन
रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि एप्पल का यह फोल्डेबल आईफोन कंपनी का अब तक का सबसे महंगा मोबाइल डिवाइस होगा। इसके अलावा ये भी दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी मार्केट में फोल्डेबल आईफोन को 60 डॉलर यानी करीब 5,700 रुपये से लेकर 70 डॉलर यानी लगभग 6,700 रुपये की मंथली लीज पर उपलब्ध कराया जा सकता है।
iPhone Ultra की शिपमेंट को लेकर भी पिछले दिनों दावा किया गया है कि कंपनी का टारगेट ग्लोबल फोल्डेबल मार्केट में 25% मार्केट शेयर कैप्चर करने का है। इसे लेकर कंपनी नया लीज प्रोग्राम ला सकती है, ताकि लोग आसान किस्तों में एप्पल के फोल्डेबल फोन को लीज पर खरीद सके।
डमी यूनिट में दिखा डिजाइन
एप्पल के पहले फोल्डेबल फोन iPhone Ultra के डमी यूनिट के वीडियो में फोन का लुक सामने आया है। इस वीडियो को Apple Hub नाम के X हैंडल से पोस्ट किया गया था। इसमें दावा किया गया था कि यह फोल्डेबल आईफोन का डमी है, जिसमें फोन का फ्रंट और बैक पैनल देखा जा सकता है। फोन के बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। वहीं, नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल और USB Type C पोर्ट दिया गया है।
एप्पल के फोल्डेबल फोन का लुक काफी हद तक सैमसंग के इस साल लॉन्च हुए फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 की तरह ही है। पिछले दिनों एप्पल के फोल्डेबल आईफोन के लिए सैमसंग ने ही डिस्प्ले सप्लाई किया है। एप्पल इसमें एक खास तरह के हिंज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने वाला है।
यह भी पढ़ें – OnePlus 16 का First Look, टीजर में दिखी पहली झलक, डिजाइन में होगा बड़ा बदलाव?


