अगले चरण में हरियाणा और उत्तर प्रदेश में एंट्री लेगी कंपनी
लॉयन ब्रूअरी भारत में अपने बिजनेस को विस्तार देने के अगले स्टेज में हरियाणा और उत्तर प्रदेश में एंट्री लेने की प्लानिंग में है। लंदन में लॉयन ब्रूअरी की स्थापना साल 1836 में हुई थी। कंपनी ने कहा कि उसका भारत से ऐतिहासिक संबंध रहा है। ये उन शुरुआती कंपनियों में शामिल थी, जिन्होंने IPA नाम के बीयर स्टाइल का प्रोडक्शन किया था और ब्रिटिश काल के दौरान भारत के लिए एक्सपोर्ट किया था।
कंपनी की कहानी का एक अहम हिस्सा है भारत
लॉयन ब्रूअरी के मैनेजिंग डायरेक्टर विल जूलियस ने कहा कि भारत उनके लिए सिर्फ नया बाजार नहीं, बल्कि कंपनी की कहानी का एक अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्रीमियम बीयर सेगमेंट में तेजी से हो रही बढ़ोतरी के बीच भारत में वापसी करना बहुत उत्साहजनक है। कंपनी ने फिलहाल भारत में आइलैंड लेगर और पेल ऐले नाम की बीयर 330 मिलीलीटर बोतल में लॉन्च की है, जो अभी दिल्ली में उपलब्ध हैं।
भारत के प्रीमियम बीयर सेगमेंट में सालाना 40 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी
कंपनी के मुताबिक, वो भारत में ऐसे समय में कदम रख रही है जब प्रीमियम बीयर का सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और इसमें सालाना 40 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हो रही है। शहरों में लोगों की खर्च करने लायक इनकम में बढ़ोतरी, हल्की और क्राफ्ट बीयर की बढ़ती पसंद और माइक्रो-ब्रूअरीज के तेजी से विस्तार के कारण लोग प्रीमियम प्रोडक्ट्स की ओर बढ़ रहे हैं।
2028 तक बीयर मार्केट के सालाना 8 से 10 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान
भारत के बीयर मार्केट में प्रीमियम प्रोडक्ट्स की मांग लगातार तेजी से बढ़ रही है। साल 2023 में कुल बीयर मार्केट अनुमानित 4.5 अरब डॉलर था। आईएमएआरसी ग्रुप के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा गया है कि भारत के बीयर मार्केट के 2028 तक सालाना 8 से 10 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। इसमें कहा गया है कि प्रीमियम मार्केट ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है।
ये भी पढ़ें
भारत और चीन के बीच नाथू ला और शिपकी ला के रास्ते शुरू हुआ कारोबार, 2020 से बंद था व्यापार


