Saturday, July 25, 2026
Homeखेलजिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार तीसरी सीरीज जीतने उतरेगा भारत:दूसरा टी-20 आज, सूर्यवंशी...

जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार तीसरी सीरीज जीतने उतरेगा भारत:दूसरा टी-20 आज, सूर्यवंशी ने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया था




भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज हरारे में खेला जाएगा। मैच शाम 4:30 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है और आज का मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। भारत के पास जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार तीसरी टी-20 सीरीज जीतने का मौका है। पहले मुकाबले में ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतक लगाया था और टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया था। भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे सिर्फ 3 मैच जीता टी-20 इंटरनेशनल में भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 15 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम ने 12 मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे को 3 मुकाबलों में जीत मिली है। ईशान किशन पर रहेंगी नजरें 2026 में भारतीय टीम की ओर से ईशान किशन ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 21 मैचों में 702 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 180.46 रहा है और वे एक शतक भी लगा चुके हैं। उनका बेस्ट स्कोर 103 रन है। गेंदबाजी में शिवम दुबे टीम स्क्वाड में शामिल सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने 2026 में 22 मैचों में 14 विकेट लिए हैं। हालांकि उनकी इकोनॉमी 11.14 है। बेनेट और मुजरबानी जिम्बाब्वे के अहम खिलाड़ी जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट इस साल टीम के टॉप बैटर रहे हैं। उन्होंने 10 मैचों में 394 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 135.86 रहा है और वे 97* रन की पारी खेल चुके हैं। गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। उन्होंने 10 मैचों में 19 विकेट लिए हैं। उन्होंने पहले मैच में 2 विकेट लिए थे। भारतीय बल्लेबाजों को मुजरबानी की गेंदबाजी से सावधान रहना होगा। पिच रिपोर्ट और वेदर हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच पर बल्लेबाजों को आमतौर पर मदद मिलती है। हालांकि, नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में कुछ स्विंग और सीम मिल सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम आज के मुकाबले में भी पहले गेंदबाजी चुन सकती है। भारतीय टीम ने गुरुवार को पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करते हुए मैच अपने नाम किया था। शनिवार को हरारे में मौसम साफ रहने का अनुमान है और बारिश की आशंका नहीं है। आज यहां 7 से 23 डिग्री सेल्शियस तक तापमान रह सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव और अशोक शर्मा। जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी, बेन करन, डिओन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments