Saturday, July 25, 2026
Homeव्यापारLPG Rate Today: गैस सिलेंडर पर 700 रुपये की सब्सिडी! संसद में...

LPG Rate Today: गैस सिलेंडर पर 700 रुपये की सब्सिडी! संसद में सरकार का बड़ा खुलासा, इस बीच जानें आज कीमत


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • घरेलू LPG सिलेंडर पर ₹700+ सब्सिडी से कीमतें किफायती.
  • अंतर्राष्ट्रीय ₹1695 वाला सिलेंडर ग्राहकों को ₹942 में उपलब्ध.
  • उज्ज्वला लाभार्थियों को सिलेंडर पर ₹1000 का अतिरिक्त लाभ.

LPG Rate Today on July 24: सरकार की तरफ से गुरुवार को यह जानकारी दी गई कि इस साल जून में पश्चिम एशिया में संकट की वजह से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर LPG की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बावजूद 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर पर700 रुपये से ज्यादा की छिपी हुई सब्सिडी मिल रही थी, जिससे ग्राहकों के लिए रिटेल कीमतें किफायती बनी रहीं. संसद में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतें बहुत अधिक बढ़ने के बावजूद सरकार आम जनता पर इसका बोझ नहीं पड़ने दे रही है.

कितनी है सिलेंडर की असली कीमत?

वैश्विक अनिश्चितताओं और जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच एक 14.2 किलोग्राम पर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1600 रुपये से ज्यादा हो चुकी है. जबकि उपभोक्ताओं को यही सिलेंडर 942 रुपये में मिल रहा है. यानी कि कीमतों में इस अंतर को पाटने के लिए सरकार और सरकारी तेल कंपनियां प्रति सिलेंडर 700 रुपये से ज्यादा का नुकसान खुद उठा रही हैं ताकि आम परिवारों का बजट न बिगड़े. 

मंत्रालय ने कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद दुनिया भर में LPG की कीमतें तेजी से बढ़ीं. LPG की कीमतों के लिए अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क- सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस (Saudi CP) अप्रैल और मई 2026 में बढ़कर 780 अमेरिकी डॉलर प्रति मीट्रिक टन हो गया और जून में यह और बढ़कर 796 अमेरिकी डॉलर प्रति मीट्रिक टन तक पहुंच गया. मंत्रालय ने कहा कि इन अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर जून में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की बाजार-निर्धारित कीमत 1695 रुपये है. इस भारी छूट के लिए कारोबारी साल 2025-26 और 2026-27 के दौरान तेल कंपनियों को 30000 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया गया. 

उज्जवला योजना के लाभार्थियों को दोगुना मुनाफा

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सरकार की तरफ से 300 रुपये की डायरेक्ट सब्सिडी उनके बैंक अकाउंट में भेजी ही जाती है. ऊपर से 700 रुपये की सब्सिडी भी अप्रत्यक्ष रूप से मिल रही है. यानी कि उन्हें प्रति सिलेंडर 1000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है क्योंकि उज्जवला के लाभार्थियों को एक सिलेंडर 642 रुपये में मिलता है. 

आज कितनी है LPG की कीमत? 

आज देश में गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. घरेलू के साथ-साथ कमर्शियल सिलेंडर के दाम आज नहीं बदले गए हैं. इसी के साथ दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 942 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2930 रुपये है. इसी तरह मुंबई में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत क्रमश: 941.50 रुपये और 2882 रुपये है. बेंगलुरु में घरेलू सिलेंडर की कीमत 948.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3006 रुपये है.

ये भी पढ़ें:

Petrol-Diesel Rate: आज कितने में फुल करा लेंगे गाड़ी की टंकी? जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments