Saturday, July 11, 2026
HomeखेलThere are about 35,000 football creators in the country.

There are about 35,000 football creators in the country.


नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
रिपोर्ट के मुताबिक, रोनाल्डो और मेसी के करोड़ों भारतीय फॉलोअर्स वर्ल्ड कप को भारत में बड़ा डिजिटल इवेंट बना रहे हैं। - Dainik Bhaskar

रिपोर्ट के मुताबिक, रोनाल्डो और मेसी के करोड़ों भारतीय फॉलोअर्स वर्ल्ड कप को भारत में बड़ा डिजिटल इवेंट बना रहे हैं।

भारत की टीम फीफा में नहीं खेल रही, लेकिन सोशल मीडिया पर भारतीय फुटबॉल फैंस ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। क्रिएटर इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म Qoruz की रिपोर्ट के मुताबिक, फीफा वर्ल्ड कप के इंस्टाग्राम अकाउंट के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स ब्राजील के बाद भारत से हैं। यही नहीं, रोनाल्डो और मेसी के करोड़ों भारतीय फॉलोअर्स वर्ल्ड कप को भारत में बड़ा डिजिटल इवेंट बना रहे हैं।

सिर्फ भारत में रोनाल्डो-मेसी के 13 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स

ब्राजील के बाद अब फीफा वर्ल्ड कप दूसरा सबसे बड़ा इंस्टाग्राम बाजार है भारत

फीफा के इंस्टाग्राम अकाउंट के 6.05 करोड़ फॉलोअर्स में 10.21% भारतीय हैं। इस मामले में भारत सिर्फ ब्राजील से पीछे है। अमेरिका, अर्जेंटीना, इटली और इंडोनेशिया जैसे फुटबॉल देशों से भी ज्यादा भारतीय इस अकाउंट को फॉलो करते हैं।

रोनाल्डो के भारतीय फॉलोअर्स, पुर्तगाल की आबादी से भी कई गुना ज्यादा

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 8.13 करोड़ फॉलोअर्स भारत से हैं। यानी अकेले भारत में उनके फॉलोअर्स, उनके देश पुर्तगाल की कुल आबादी से कई गुना ज्यादा हैं। लियोनेल मेसी के भी 5.66 करोड़ भारतीय फॉलोअर्स हैं।

35 हजार से ज्यादा भारतीय क्रिएटर एक्टिव

वर्ल्ड कप के दौरान 35,000 से ज्यादा भारतीय कंटेंट क्रिएटर इंस्टाग्राम पर लगातार फुटबॉल से जुड़ी पोस्ट और वीडियो बना रहे हैं।

ब्रांड्स को फायदा- अब ज्यादा बिक रहे फुटबॉल से जुड़े प्रोडक्ट्स

डेकेथलॉन के मुताबिक, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही उसके 50% से ज्यादा फुटबॉल प्रोडक्ट्स बिक गए। सबसे ज्यादा मांग पुर्तगाल टीम की जर्सी और मर्चेंडाइज की रही।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments