![]()
वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को बोट पलट गई। बोट पर कुल 4 क्रू मेंबर्स समेत 36 लोग सवार थे। रॉयटर्स के मुताबिक, इनमें से 32 भारतीय थे। 2 महिलाएं समेत 15 भारतीयों की मौत हो गई। ज्यादातर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के पर्यटक थे। 21 लोगों को बचा लिया गया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हादसा सुबह 10:30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे की वजह समुद्र की ऊंची लहरें हो सकती हैं। जो वीडियो सामने आए, उनमें लहरें उठती दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि टूरिस्ट लाइफ जैकेट नहीं पहने हुए थे। नाव जब पलटी तो टूरिस्ट नाव के नीचे फंस गए। हादसे पर PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने दुख जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत का दूतावास और वाणिज्य दूतावास हरसंभव मदद पहुंचा रहे हैं। भारतीय अधिकारी वियतनाम के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि इस दुखद हादसे से वह बेहद दुखी हैं। राष्ट्रपति ने परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं। फु क्वोक द्वीप से रवाना हुई नाव बोट भारतीय पर्यटकों को फु क्वोक द्वीप के पास स्थित ‘होन मे रुट’ से न्गोआई द्वीप घुमाने ले जा रही थी, लेकिन यह तट से लगभग 400 मीटर पहले ही पलट गई। न्गोआई द्वीप अपने साफ समुद्र, छोटे बीच और कोरल रीफ डाइविंग के लिए मशहूर है। यहां पहुंचने के लिए पर्यटक आमतौर पर एन थोई बंदरगाह से बोट या स्पीडबोट किराये पर लेते हैं। हादसे की 5 तस्वीरें… तेलंगाना के CM ने अधिकारियों को तुरंत अलर्ट किया साथ ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी गहरा दुख जताया। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के मुताबिक, भारतीयों की मौत की सूचना मिलते ही सीएम ने अधिकारियों को तुरंत अलर्ट किया। उन्होंने मुख्य सचिव को विदेश मंत्रालय और वियतनाम में भारतीय दूतावास के अधिकारियों से संपर्क कर राहत कार्य तेज करने और जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हेल्पलाइन नंबर जारी, कंट्रोल रूम बनाया इंडियन एंबेसी ने बताया कि यात्रियों की मदद के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इससे संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नंबर +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 जारी किए गए हैं। 32 भारतीयों में 2 महिलाएं भी बोट में सवार थी वियतनाम में भारतीय दूतावास ने बोट में सवार भारतीयों के नाम जारी किए हैं। इसमें 2 महिलाएं भी शामिल है, जिनकी मौत की पुष्टी हो गई है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, 3 आंध्र प्रदेश के नागरीक घायल है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Source link
वियतनाम में टूरिस्ट बोट पलटी, 15 भारतीयों की मौत:32 भारतीय सवार थे, इनमें ज्यादातर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के पर्यटक
RELATED ARTICLES


