Friday, July 10, 2026
HomeखेलZverev Reaches Wimbledon Final | Defeats Ferry; Sachin-Gill Watch

Zverev Reaches Wimbledon Final | Defeats Ferry; Sachin-Gill Watch


  • Hindi News
  • Sports
  • Zverev Reaches Wimbledon Final | Defeats Ferry; Sachin Gill Watch

लंदन5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
अलेक्जेंडर ज्वेरेव मुकाबला जीतने के बाद। - Dainik Bhaskar

अलेक्जेंडर ज्वेरेव मुकाबला जीतने के बाद।

जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने ब्रिटेन के वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी आर्थर फेरी को 7-6, 6-2, 6-4 से हराकर पहली बार विंबलडन फाइनल में जगह बना ली। फ्रेंच ओपन चैंपियन ज्वेरेव अब रविवार को होने वाले फाइनल में मौजूदा चैंपियन जैनिक सिनर और नोवाक जोकोविच के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेंगे।

29 साल के ज्वेरेव 1995 के बाद विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाले पहले जर्मन खिलाड़ी बने हैं। साथ ही वे फ्रेंच ओपन जीतने के बाद अगले ही ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाले ओपन एरा के तीसरे खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ दो सेट गंवाए हैं।

दूसरी ओर, 114वीं रैंकिंग के ब्रिटिश वाइल्ड कार्ड आर्थर फेरी का ऐतिहासिक सफर सेमीफाइनल में थम गया। इसके बावजूद शानदार प्रदर्शन के दम पर उनकी रैंकिंग 114 से छलांग लगाकर 36वें स्थान पर पहुंच जाएगी, जिससे उन्हें बड़े टूर्नामेंटों में सीधे एंट्री मिलेगी।

मैच जीतने के बाद आर्थर फेरी और अलेक्जेंडर ज्वेरेव गले मिले।

मैच जीतने के बाद आर्थर फेरी और अलेक्जेंडर ज्वेरेव गले मिले।

सचिन, गिल और लारा ने रॉयल बॉक्स से देखा मैच

सेंटर कोर्ट के रॉयल बॉक्स में भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर, टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा और फुटबॉलर वर्जिल वान डाइक समेत कई खेल सितारे मौजूद रहे। विंबलडन ने सचिन का स्वागत करते हुए उन्हें क्रिकेट रॉयल्टी बताया।

शुभमन गिल (लेफ्ट से पहले) और सचिन तेंदुलकर मैच देखने पहुंचे।

शुभमन गिल (लेफ्ट से पहले) और सचिन तेंदुलकर मैच देखने पहुंचे।

फेरी का शानदार सफर खत्म

ब्रिटिश वाइल्ड कार्ड फेरी ने इस टूर्नामेंट में दमीर जुमहुर, ओट्टो विर्टानेन, जिजू बर्ग्स, ग्रिगोर दिमित्रोव और फ्लावियो कोबोली को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल तक का सफर तय किया।

फेरी मैच के बाद दर्शकों का धन्यवाद करते हुए।

फेरी मैच के बाद दर्शकों का धन्यवाद करते हुए।

पहले सेट में कड़ा मुकाबला

फेरी ने शुरुआती सेट में ज्वेरेव को कड़ी टक्कर दी और मुकाबला टाई-ब्रेक तक पहुंचा। हालांकि टाई-ब्रेक में ज्वेरेव ने लगातार सात अंक जीतकर से सेट अपने नाम कर लिया। इसके बाद उन्होंने दूसरे और तीसरे सेट में दमदार सर्विस और बेसलाइन गेम के दम पर मुकाबला आसानी से खत्म कर दिया।

मुकाबले के दौरान ज्वेरेव।

मुकाबले के दौरान ज्वेरेव।

फाइनल में सिनर या जोकोविच से मुकाबला

मैच के बाद ज्वेरेव ने कहा, विंबलडन हमेशा मेरे लिए सबसे मुश्किल ग्रैंड स्लैम रहा है। अब मैं फाइनल में हूं और खुद पर भरोसा है। चाहे सामने मौजूदा चैंपियन सिनर हों या सात बार के विजेता जोकोविच, मुकाबला आसान नहीं होगा।

———————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

पैराग्वे की मंत्री ने फ्रांसीसी फुटबॉल कप्तान को गाली दी:इंटरव्यू में ‘सन ऑफ बिच’ कहा; फुटबॉल वर्ल्डकप की 3 कंट्रोवर्सी

फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे और पैराग्वे की सीनेटर सेलेस्टे अमारिला के बीच विवाद और गहरा गया है। अमारिला ने अब एम्बाप्पे को पिल्ला (सन ऑफ बिच) कहा है। उन्होंने अपने पहले दिए गए बयानों पर माफी मांगने से इनकार किया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments