Friday, July 3, 2026
Homeखेलरैपर ट्रैविस स्कॉट से मिले शुभमन गिल:लॉस एंजिलिस में नाइकी इवेंट में...

रैपर ट्रैविस स्कॉट से मिले शुभमन गिल:लॉस एंजिलिस में नाइकी इवेंट में दिखे दोनों; गिल बोले- गेम बदलने वालों के साथ शानदार वीकेंड




भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने अमेरिका में ग्रैमी-नॉमिनेटेड रैपर ट्रैविस स्कॉट से मुलाकात की। गिल ने इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों के साथ लिखा, अपने-अपने खेल को बदलने वाले लोगों के साथ शानदार वीकेंड। इन दिनों अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में FIFA वर्ल्ड कप 2026 खेला जा रहा है। इसी दौरान लॉस एंजिलिस में नाइकी के एक इवेंट में दोनों की मुलाकात हुई। नाइकी इवेंट में गिल की फोटो… गिल अफगानिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज थे शुभमन गिल हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म में रहे। उनकी कप्तानी में भारत ने सीरीज 3-0 से जीती। गिल को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने दो पारियों में 232 रन बनाए, जिसमें 154 रन की पारी भी शामिल रही। इस सीरीज के दौरान गिल ने वनडे क्रिकेट में 3000 रन और इंटरनेशनल क्रिकेट में 7000 रन का आंकड़ा भी पार किया। ट्रैविस स्कॉट रैपर, सिंगर और प्रोड्यूसर हैं ट्रैविस स्कॉट अमेरिका के मशहूर रैपर, सिंगर और प्रोड्यूसर हैं। उनका असली नाम जैक्स बर्मन वेबस्टर-II है। ट्रैविस का जन्म अमेरिका के ह्यूस्टन (टेक्सास) में हुआ था। ट्रैविस अपने ऑटो-ट्यून म्यूजिक, हाई-एनर्जी लाइव परफॉर्मेंस और गूजबम और फीन जैसे सुपरहिट गानों के लिए मशहूर हैं। वह सिर्फ म्यूजिक ही नहीं, बल्कि फैशन इंडस्ट्री में भी बड़ा नाम हैं और कई ग्लोबल ब्रांड्स के साथ काम कर चुके हैं। उनके करियर की शुरुआत 2010 में कान्ये वेस्ट के गुड म्यूजिक और टी.आई. के ग्रैंड हसल लेबल से हुई। इसके बाद उन्होंने रोडेओ (2015), और यूटोपिया (2023) जैसे हिट एल्बम दिए। वे कई बार ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किए जा चुके हैं। उनके सबसे चर्चित गानों में सिको मोड शामिल है, जिसे 2019 ग्रैमी अवॉर्ड्स में बेस्ट रैप परफॉर्मेंस और बेस्ट रैप सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। ———————-
क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
ईशान किशन नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ICC की ताजा मेंस टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने करीब 12 महीने से टॉप पर काबिज अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments