Thursday, July 2, 2026
HomeBreaking News'हेरा फेरी 3' से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय...

‘हेरा फेरी 3’ से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने


प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी जब भी साथ आती है तो बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल होता है. दोनों ने इसी साल साथ में ‘भूत बंगला’ में काम किया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया. इसके बाद दोनों के ‘हेरा फेरी 3’ में साथ काम करने की खबरें थीं. लेकिन प्रियदर्शन ने इस फिल्म से एग्जिट ले ली. इस खबर से फैंस काफी उदास हुए. हालांकि, अब फैंस के लिए एक गुड न्यूज है.

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन आएंगे साथ

रिपोर्ट्स हैं कि अक्षय और प्रियदर्शन को साथ में नई  फिल्म में देखा जा सकता है. मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय और प्रियदर्शन का अपकमिंग प्रोजेक्ट ह्यूमर और सस्पेंस का ब्लेंड देखने को मिलेगा. फिल्म का स्क्रीनप्ले रोहन शंकर डेवलेप कर रहे हैं. रोहन ने ‘भूत बंगला’ में भी काम किया था. इस फिल्म को टिप्स प्रोड्यूस करेंगा. फिल्म दिसंबर 2026 से फ्लोर पर जाएगी. मिड डे से बातचीत में प्रियदर्शन ने कंफर्म किया और कहा, ‘मेरी अगली फिल्म अक्षय और टिप्स के साथ है.’

ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, ओपनिंग डे पर इन 10 फिल्मों के टूटेंगे रिकॉर्ड

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने साथ में ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भागम भाग’, ‘भूल भुलैया’, ‘दे दना दन’ जैसी फिल्में की हैं. पिछली बार दोनों साथ में ‘भूत बंगला’ में दिखे थे. इस फिल्म में वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, परेश रावल, राजपाल यादव, तबु जैसे स्टार्स थे. फिल्म की कहानी को काफी पसंद किया गया.

ये भी पढ़ें- ‘अर्जुन कपूर थे श्रीदेवी के फेवरेट’, बोनी कपूर बोले- जब वो घर रहने आई तब चीजें अलग थीं

‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘भूत बंगला’ के बॉक्स ऑफिस   सैकनिल्क के मुताबिक, कलेक्शन की बात करें तो फिल्म  ने ग्रॉस 215.91 करोड़ की कमाई की. वहीं नेट 182.36 करोड़ कमाए. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 270.91 करोड़ का बिजनेस किया. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 5 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म में अक्षय कुमार ने अपनी कॉमेडी का तड़का लगाया और फैंस को खूब हंसाया.





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments