![]()
ऑस्ट्रेलिया ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया आठवीं बार विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है। लंदन के द ओवल स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 125 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 13 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगा। दूसरा सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और मेजबान इंग्लैंड के बीच 2 जुलाई को इसी मैदान पर खेला जाएगा। फाइनल लॉर्ड्स में 5 जुलाई को होगा। वेस्टइंडीज ने धीमी शुरुआत की ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज के दोनों ओपनर्स हेली मैथ्यूज और कियाना जोसेफ ने धीमी शुरुआत की। पावरप्ले में विकेट ना गंवाने के बावजूद टीम सिर्फ 35 रन ही बना सकी। 9वें ओवर में 47 रन के टीम स्कोर पर हेली के रुप में पहला झटका लगा। वे 28 गेंद पर 30 रन बनाकर जॉर्जिया वारेहम की गेंद पर बोल्ड हुई। टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। 16वें ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 83 रन पर 6 विकेट हो गया। आखिरी ओवरों में डेंड्रा डॉटिन ने 16 गेंद पर 26 रन बनाते हुए स्कोर 125 रन तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स, एश्ले गार्डनर और वारेहम ने 2-2 विकेट लिए। एनाबेल सदरलैंड को 1 विकेट मिला। ऑस्ट्रेलिया की तेज शुरुआत ऑस्ट्रेलिया को जॉर्जिया वॉल और बेथ मूनी ने तेज शुरुआत दिलाई। तीसरे ओवर में 29 रन के स्कोर वॉल का विकेट गिरा। वे 11 गेंद पर 16 रन बनाकर चिनेल हेनरी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुईं। पांचवे ओवर में फीबी लिचफील्ड का भी विकेट गिर गया। वे सिर्फ 4 रन बनाकर हेली की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुईं। दूसरे छोर से मूनी रन बनाती रहीं। पेरी चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हुईं नंबर-4 पर बैटिंग करने उतरीं एलिस पेरी सिर्फ 2 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुईं। पारी के 7वें ओवर के बाद उन्हें कुछ दिक्कत महसूस हुई, जिसके बाद वे ग्राउंड से बाहर चली गईं। उन्होंने सिर्फ 7 गेंद का सामना किया। उनकी जगह एश्ले गार्डनर बैटिंग के लिए उतरीं। मूनी और गार्डनर ने मैच खत्म किया मूनी और गार्डनर ने तीसरे विकेट के लिए 36 गेंद पर 63 रन जोड़ते हुए मैच खत्म किया। ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 13 ओवर में स्कोर चेज कर दिया। मूनी 36 गेंद पर नाबाद 61 रन बनाकर मैच की टॉप स्कोरर रहीं। गार्डनर ने 20 गेंद पर नाबाद 35 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए हेली और हेनरी ने 1-1 विकेट लिए।
Source link


