Sunday, June 28, 2026
HomeBreaking Newsअब ड्राइवर भी होंगे मालिक, अमित शाह करेंगे देश की पहली भारत...

अब ड्राइवर भी होंगे मालिक, अमित शाह करेंगे देश की पहली भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत


Bharat Taxi Launch: 27 जून यानी आज गुजरात में देश की पहली सहकारी मॉडल पर आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ की शुरुआत होने जा रही है. इस सेवा का शुभारंभ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे. गुजरात में भारत टैक्सी का सॉफ्ट-लॉन्च दिसंबर 2025 में किया गया था. इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाने वाली पहल के रूप में देखा जा रहा है. इस पहल का खास मकसद परिवहन इलाके में सहकारिता को बढ़ावा देआ है. 

भारत टैक्सी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें टैक्सी ड्राइवर सिर्फ कर्मचारी नहीं होंगे, बल्कि वे इस प्लेटफॉर्म से जुड़े मालिक के तरह काम करेंगे. यानी उन्हें कमाई के बेहतर मौकों के साथ-साथ अपने काम पर ज्यादा अधिकार और सामाजिक सुरक्षा जैसे फायदे भी मिलेंगे. सरकार का मानना है कि यह मॉडल टैक्सी ड्राइवर को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कि गई है. 

भारत टैक्सी कैसे करेगा काम?

भारत टैक्सी देश की पहली ऐसी राइड-हेलिंग सेवा है, जिसमें टैक्सी ड्राइवर ही इसके मालिक और भागीदार होंगे. हालांकि यह प्लेटफॉर्म सहकारिता मॉडल पर काम करेगी. इसे सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड ने देश की प्रमुख सहकारी संस्थाओं जैसे एनसीडीसी, अमूल, नाफेड, इफको, नाबार्ड और अन्य संस्थाओं के मदद से तैयार किया है. इसका मकसद ड्राइवर को कंपनी का हिस्सेदार बनाना है. 

नौकरी खत्म होने के बाद भी आएंगे पैसे, जानें कैसे मिलेगा 5000 रुपए पेंशन का लाभ

गुजरात के इन शहरों में शुरू होगी सेवा

भारत टैक्सी की शुरुआत गुजरात के इन 14 बड़े शहरों से होगी. 

  • अहमदाबाद
  • सूरत
  • द्वारका
  • वडोदरा
  • राजकोट
  • सोमनाथ
  • वलसाड
  • आनंद
  • जामनगर
  • भावनगर
  • नडियाद
  • जूनागढ़
  • मेहसाणा
  • अमरेली

ड्राइवर और यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा?

  • भारत टैक्सी जीरो-कमीशन मॉडल पर काम करेगी, जिससे ड्राइवरों को अपने कमाई का बड़ा हिस्सा मिलेगा.
  • यात्री बाइक, ऑटो और कैब जैसी कोई भी सुविधा को अपनी जरूरत के मुताबिक चुन सकते हैं.
  • ड्राइवरों को बीमा, लोन, पेंशन और सरकारी योजनाओं से जुड़ी कई सुविधाएं भी मिलेंगी.
  • यात्रियों के लिए इसमें सर्ज-फ्री किराया मॉडल होगा, जिससे अचानक बढ़ने वाले किराए से काफी राहत मिल सकती है.

Cremation Fraud: 5000 रुपए में मिल रहा श्मशान घाट का स्लॉट, लाशों पर ठगी कर रहे साइबर क्रिमिनल, आप ऐसे बचें





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments