कीर स्टार्मर के इस्तीफा देने के बाद ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में नाइजेल फराज का नाम मजबूत दावेदारों में शामिल है. रिफॉर्म यूके के नेता फराज प्रवासियों को लेकर अपने कड़े रुख के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने संकेत दिया है कि अगर उनकी पार्टी सरकार में आती है और वह पीएम बनते हैं तो विदेशियों पर सख्ती बढ़ेगी. उन्होंने खासतौर पर पाकिस्तानी समुदाय को निशाने पर लिया है. साथ ही भारत से अच्छे रिश्ते रखने की बात कही.
क्या बोले नाजेल फराज?
सीएनएन न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में नाइजेल फराज ने कहा, ‘ ब्रिटेन में भारतीय नहीं बल्कि पाकिस्तानी समुदाय से हमें समस्या है, जो बड़ी संख्या में यहां आए हैं और मुख्यधारा में शामिल होने से बचते हैं.’ उन्होंने आगे कहा कि अगर रिफॉर्म यूके सत्ता में आती है तो इमिग्रेशन पॉलिसी में बदलाव किया जाएगा. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का फोकस प्रवासियों की संख्या को सीमित करने पर होगा और स्किल्ड टैलेंट को तवज्जो दिया जाएगा.
फराज ने माइग्रेशन को बताया बड़ी समस्या
उन्होंने कहा कि ‘माइग्रेशन ब्रिटेन के लिए एक बड़ी समस्या बना है, बढ़ती आबादी के चलते देश संतुलन बनाने में कामयाब नहीं हो पाया है. मूलभूत सुविधाओं में कमी एक बड़ा मुद्दा है.’ फराज ने आगे कहा कि ‘हमको स्किल्ड लोग चाहिए, जो यहां पर आएं, कानून का पालन करें, टैक्स भरें और काम करें.’
भारत के साथ संबंधों का जिक्र
दक्षिणपंथी नेता ने भारतीयों की तारीफ करते हुए कहा कि इंडियंस में कड़ी मेहनत करने, घुलने मिलने और एंटरप्रेन्योर की क्वालिटी होती है. उन्होंने कहा, उन्होंने भारत और ब्रिटेन के मजबूत संबंधों का समर्थन किया है और इसको आगे भी जारी रखने की बात कही. साथ ही दोनों देशों के बीच हुई ट्रेड डील का स्वागत किया.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, जानें अब कौन होगा नया PM, सामने आया नाम
कीर स्टार्मर के इस्तीफा देने के बाद नाइजेल फराज ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की दौड़ में प्रमुख चेहरा बनकर उभरे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई है कि वह यूके के पीएम पद की कुर्सी संभालेंगे. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी के मुद्दे वोटर्स को पसंद आ रहे हैं. कंजर्वेटिव और लेबर पार्टी की सरकारों को आड़े हाथ लेते हुए फराज ने कहा कि दोनों पार्टियों की नीतियों में कोई खास फर्क नहीं है. दोनों देश में कोई बड़े बदलाव लाने में नाकामयाब रहे हैं.


