Tuesday, June 23, 2026
HomeBreaking Newsअब ट्रंप के निशाने पर इस देश के पीएम, कर दी चौंकाने...

अब ट्रंप के निशाने पर इस देश के पीएम, कर दी चौंकाने वाली भविष्यवाणी, बोले


अमेरिकी राष्ट्रपति अपने देश की राजनीति के अलावा अन्य देश में क्या होना चाहिए, क्या नहीं इसमें खास दिलचस्पी रखते हैं. अब उन्होंने यूके के पीएम कीर स्टारमर के बारे में ऐसा कह दिया है, जिसने सभी को चौंका दिया है. उन्होंने कहा कि कीर स्टारमर यूके पीएम पद से इस्तीफा देंगे. वो दो बहुत अहम मुद्दों खासकर इमिग्रेशन और एनर्जी पर बुरी तरह नाकाम रहे. 

स्टारमर की कुर्सी पर लगातार मंडरा रहा खतरा

ट्रंप ने कहा कि वह उनके अच्छे भविष्य की कामना करते हैं. ट्रंप ने यह पोस्ट अपने सोशल मीडिया, द ट्रूथ के अकाउंट पर किया है. रॉयटर्स ने ब्रिटेन के न्यूजपेपर ऑब्जर्वर के हवाले से बताया कि स्टारमर के सोमवार को इस्तीफा देने और अपना पद छोड़ने की उम्मीद थी. लेकिन सरकार के सूत्र ने जानकारी दी कि वह अभी सरकार का काम कर रहे हैं. सरकार चलाने पर ध्यान दे रहे हैं.

इधर, स्टारमर की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में मामले ने तूल तब पकड़ लिया, जब उनके प्रतिद्वंदी एंडी बर्नहम ने संसद में एक सीट पर जीत हासिल की. इससे उन्हें लीडरशिप में औपचारिक चुनौती देने का मौका मिल गया. 

‘मेरी जिंदगी में दो अहम ‘भारतीय-पाकिस्तानी’ लोग हैं…’, आसिम मुनीर का जिक्र कर क्या बोले जेडी वेंस

ट्रंप और स्टारमर में क्यों बढ़ रहा तनाव

इधर, देखा जाए तो ट्रंप और स्टारमर के बीच तनाव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. ट्रंप ने हाल के महीनों में यूके के पीएम की आलोचना की है. दोनों नेताओं के बीच इमिग्रेशन की पॉलिसी और ईरान मामले में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को लेकर मतभेद बढ़ रहा है.

ट्रंप ने कहा था कि यूके ने अमेरिकी सेना को ब्रिटिश बेस का इस्तेमाल करने से रोकने के बाद दोनों देशों को ऐतिहासिक रूप से करीबी रिश्तों को बर्बाद करने में मदद की थी. साथ ही ट्रंप ने कहा था कि हमें ऐसे लोगों की जरूरत नहीं, जो हमारे जीतने के बाद युद्ध में शामिल होना चाहते हैं. 

इधर अमेरिका-ईरान में डील पर चर्चा, उधर इजरायल ने दक्षिणी गाजा में कर दी एयरस्ट्राइक, 2 की मौत



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments