- आज 21 जून को देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता.
- पिछले महीने 25 तारीख से ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं आया.
- तेल की कीमतें कच्चे तेल व डॉलर-रुपये विनिमय दर पर आधारित होती हैं.
- पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता जबकि राजस्थान-आंध्र प्रदेश में सबसे महंगा ईंधन.
Petrol-Diesel Rate on June 21: आज देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यानी कि कल इनकी कीमत जितनी थी, आज भी उतनी ही है. इनमें कोई उतार-चढ़ाव नहीं हुआ है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बार बदलाव पिछले महीने की 25 तारीख को हुई थी. उसके बाद से कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें सरकारी तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे अपडेट करती हैं. भारत में ‘डायनेमिक प्राइसिंग मॉडल’ के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये के एक्सचेंज रेट के हिसाब से हर रोज ईंधन के दाम तय होते हैं.
शहरवार पेट्रोल-डीजल की कीमतें
| शहर | पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) | डीजल की कीमत (प्रति लीटर) |
| दिल्ली | 102.12 रुपये | 95.20 रुपये |
| मुंबई | 111.18 रुपये | 97.83 रुपये |
| कोलकाता | 113.47 रुपये | 99.82 रुपये |
| चेन्नई | 107.77 रुपये | 99.55 रुपये |
| बेंगलुरु | 110.93 रुपये | 98.80 रुपये |
| हैदराबाद | 115.69 रुपये | 103.82 रुपये |
| गंगटोक | 110.95 रुपये | 97.75 रुपये |
| गुवाहाटी | 105.85 रुपये | 97.33 रुपये |
| पटना | 113.35 रुपये | 99.36 रुपये |
सबसे सस्ता कहां पेट्रोल-डीजल?
भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल अंडमान और निकोबार (पोर्ट ब्लेयर) में है. यहां पेट्रोल की कीमत 88.66 रुपये और डीजल की कीमत 84.56 रुपये प्रति लीटर है. यहां कीमतें कम होने की वजह राज्य सरकार द्वारा ईंधन पर वसूला गया केवल 1% वैट (VAT) है.
वहीं, अगर सबसे महंगे पेट्रोल-डीजल की बात करें तो आंध्र प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में पेट्रोल की कीमत करीब 117.59 रुपये से लेकर 117.78 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, यहां डीजल की कीमत करीब 105.26 रुपये से105.36 रुपये प्रति लीटर है. दरअसल, तेलंगाना और राजस्थान जैसे राज्यों में ईंधन पर 31% से 35.2% तक भारी वैट वसूला जाता है. ऊपर से रोड सेस और अतिरिक्त टैक्स भी लगाए जाते हैं. इससे कीमतें काफी बढ़ जाती हैं.
कैसे जानेंगे अपने शहर का रेट?
आप घर बैठे तेल कंपनियों के आधिकारिक नंबर पर एक मैसेज भेजकर पेट्रोल-डीजल की अपडेटेड कीमतों के बारे में जानकारी पा सकते हैं. Indian Oil (IOC) के लिए अपने मोबाइल से RSP <स्पेस> डीलर कोड (दिल्ली के लिए 102090) लिखकर 9224992249 पर भेज दें.
Bharat Petroleum (BPCL) के लिए अपने मोबाइल से RSP <स्पेस> डीलर कोड लिखकर 9223112222 पर भेजें.
ये भी पढ़ें:
Petrol-Diesel Price: इन 7 तरीकों से सस्ता मिलता है पेट्रोल-डीजल, आप न करें ये गलती, बचाएं अपने पैसे


