OnePlus ने 8000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च किया है। चीनी कंपनी ने Turbo 6X सीरीज के दो फोन घरेलू मार्केट में पेश कर दिया है। वनप्लस के ये दोनों फोन AMOLED डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ आते हैं। इसके अलावा ये दोनों फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटेड हैं, जिसकी वजह से पानी में डूबने या भींगने पर भी ये खराब नहीं होते हैं। इसके अलावा इनमें मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिलती है।
OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro की कीमत
वनप्लस की ये सीरीज 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज से लैस है। इस सीरीज के Turbo 6X को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 1899 यानी लगभग 26,800 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 1999 (लगभग 28,100 रुपये) और CNY 2299 (लगभग 32,300 रुपये) है। इसे व्हाइट, ग्रीन क्लाउड और स्टारी ब्लैक कलर में खरीद सकते हैं।
वहीं, Turbo 6X Pro को भी तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 1999 यानी लगभग 28,100 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 2099 (लगभग 29,500 रुपये) और CNY 2399 (लगभग 33,700 रुपये) है।
OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro के फीचर्स
OnePlus Turbo 6X में 6.72 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। वहीं, Turbo 6X Pro में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
Turbo 6X में MediaTek Dimensity 7360 Super चिपसेट दिया गया है। वहीं, इसके प्रो मॉडल में MediaTek Dimensity 7400 Super प्रोसेसर मिलेगा। ये दोनों फोन 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करते हैं। इनकी मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। ये Android 16 पर बेस्ड ColorOS पर काम करते हैं। Turbo 6X में 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग मिलता है। वहीं, Turbo 6X Pro में 8000mAh की बैटरी मिलेगी, जिसके साथ 80W चार्जिंग दिया गया है।
कैमरे की बात करें तो Turbo 6X में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है। वहीं, इसका प्रो मॉडल 50MP के मेन OIS कैमरे के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा मिलेगा।
यह भी पढ़ें – Samsung Galaxy A27 की कीमत आई सामने, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ


