Monday, June 1, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीBSNL यूजर्स बिना नेटवर्क के भी कर पाएंगे कॉल, फोन में ऑन...

BSNL यूजर्स बिना नेटवर्क के भी कर पाएंगे कॉल, फोन में ऑन कर लें ये सेटिंग्स


BSNL लगातार अपनी सर्विस को इंप्रूव कर रहा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने साल की शुरुआत में पूरे देश में VoWiFi सर्विस लॉन्च की है। इसमें यूजर्स बिना नेटवर्क या लो नेटवर्क में भी कॉलिंग की सुविधा ले पाएंगे। भारत संचार निगम लिमिटेड की यह सर्विस देश के सभी टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध है। यूजर्स अपने फोन की सेटिंग्स में कुछ बदलाव करके बिना नेटवर्क के भी कॉलिंग की सुविधा ले सकते हैं। उनके नंबर पर कॉल और मैसेज रिसीव किए जा सकेंगे। साथ ही, वो कॉल भी कर पाएंगे।

क्या है BSNL VoWiFi?

जैसा कि नाम से ही साफ है कि यह बीएसएनएल की वॉइस ओवर वाई-फाई (VoWiFi) सर्विस है। इसमें आपके फोन में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने पर भी कॉलिंग की सुविधा ली जा सकती है। हालांकि, इसके लिए आपका फोन वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट होना चाहिए। Jio, Airtel, Vodafone Idea अपने यूजर्स को पिछले कई सालों से यह सुविधा दे रहे हैं। BSNL ने यह सर्विस साल की शुरुआत में लॉन्च की है।

कंपनी ने पिछले साल करीब 1 लाख नए 4G/5G मोबाइल टावर पूरे देश में लगाए हैं। ये मोबाइल टावर सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर के नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्टर को बेहतर बनाने के लिए लगाए गए हैं। कंपनी करीब 1 लाख नए मोबाइल टावर और लगा रही है। BSNL की VoWiFi सर्विस को इनेबल करना बेहद आसान है। इसे आप अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन में आसानी से इनेबल कर सकते हैं।

कैसे इनेबल करें VoWiFi?

इसके लिए आपके पास BSNL का 5G रेडी सिम कार्ड होना चाहिए। अगर, आपके पास बीएसएनएल का पुराना सिम कार्ड है, तो उसे तुरंत बदलवाएं और नया 4G/5G सिम कार्ड लें। इसके लिए आपको कोई भी चार्ज नहीं देना होगा।

  • नया सिम फोन में लगाने के बाद आपको सेटिंग्स में जाना होगा।
  • यहां Network & Internet वाले ऑप्शन में जाएं।
  • फिर आपको BSNL के सिम वाले ऑप्शन पर टैप करना होगा।
  • यहां आपको अगले पेज में BSNL पर टैप करना होगा।
  • फिर नीचे स्क्रॉल करने पर WiFi Calling वाले ऑप्शन पर टैप करें।
  • इसके बाद Use WiFi Calling को इनेबल कर लें।

इस तरह से आपके फोन में BSNL की VoWiFi Calling सर्विस इनेबल हो जाएगी और आप बिना नेटवर्क या लो नेटवर्क वाले एरिया में भी WiFi की मदद से कॉलिंग सर्विस का लाभ ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें – Samsung Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का डिजाइन लीक, लॉन्च से पहले देखें First Look





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments