Saturday, May 30, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाSGB ने ₹1,00,000 के निवेश को बनाया ₹3,27,000 रुपये, RBI ने 2021-22...

SGB ने ₹1,00,000 के निवेश को बनाया ₹3,27,000 रुपये, RBI ने 2021-22 सीरीज-II के लिए तय की कीमत


भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की 2021-22 सीरीज-II के लिए प्रीमैच्यॉर (समय से पहले) रिडेम्पशन की कीमत की घोषणा कर दी है। आरबीआई ने प्रत्येक यूनिट के लिए 15,672 रुपये की कीमत तय की है। बताते चलें कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की 2021-22 सीरीज-II साल 2021 में 1 जून को जारी की गई थी। भारतीय रिजर्व बैंक के एक बयान के मुताबिक, निवेशकों के पास सोमवार, 1 जून, 2026 से इस सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) किश्त को समय से पहले रिडीम करने का ऑप्शन होगा।

कब कर सकते हैं प्रीमैच्यॉर रिडेम्पशन

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के बयान के अनुसार, SGB सीरीज का प्रीमैच्यॉर रिडेम्पशन, इन गोल्ड बॉन्ड के जारी होने की तारीख से 5 साल पूरे के बाद, उस तारीख को करने की अनुमति होगी, जिस तारीख को ब्याज का भुगतान किया जाता है। SGB के प्रीमैच्यॉर रिडेम्पशन की कीमत, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा पिछले 3 कार्य दिवसों के लिए प्रकाशित 999 शुद्धता वाले सोने की बंद कीमत के साधारण औसत के आधार पर निकाली जाती है।

किस भाव पर जारी हुई थीं यूनिट्स

1 जून, 2026 को देय सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2021-22 सीरीज-II के लिए प्रीमैच्यॉर रिडेम्पशन की कीमत, पिछले 3 कारोबारी दिनों- 26 मई, 27 मई और 29 मई, 2026 के सोने की बंद कीमत के साधारण औसत के आधार पर 15,672 रुपये प्रति यूनिट तय की गई है। बताते चलें कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की 2021-22 सीरीज-II के तहत, निवेशकों को एक यूनिट 4792 रुपये (ऑनलाइन) और 4872 रुपये (ऑफलाइन) के रेट पर जारी की गई थी। 

1 यूनिट पर कितना मिलेगा प्रॉफिट

इस तरह से, प्रीमैच्यॉर रिडेम्पशन की तारीख पर निवेशकों को प्रत्येक यूनिट पर 10,880 रुपये यानी 227% का बंपर रिटर्न मिलेगा। यानी, अगर किसी निवेशक ने इस स्कीम में 1,00,000 रुपये का निवेश किया होगा, उसे प्रीमैच्यॉर रिडेम्पशन पर 3,27,000 रुपये मिलेंगे। 





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments