Afghanistan Test and ODI Squad: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार (26 मई) को भारत दौरे पर खेले जाने वाले इकलौते टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीमों का एलान कर दिया है. इस सीरीज की शुरुआत 06 जून से होगी. वहीं सीरीज का समापन 20 जून को होगा. पहले टेस्ट खेला जाएगा. फिर वनडे सीरीज होगी. सीरीज के टेस्ट स्क्वॉड से दिग्गज स्पिनर राशिद खान का नाम गायब रहा.
वनडे सीरीज के लिए राशिद खान 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं, लेकिन टेस्ट में उनका नाम नहीं है. दोनों ही सीरीज के लिए अफगानिस्तान बोर्ड ने 3-3 रिजर्व खिलाड़ी भी चुने हैं.
हशमतुल्लाह शाहिदी बने कप्तान
टेस्ट और वनडे दोनों ही सीरीज के लिए हशमतुल्लाह शाहिदी को कप्तान बनाया गया है. सीरीज के लिए कुछ ऐसे खिलाड़ी चुने गए, जिन्हें टेस्ट और वनडे दोनों ही सीरीज के स्क्वॉड में चुना गया है.
🚨 Afghanistan Squads Are Out 🚨
Here are Afghanistan’s squads for the upcoming Test and ODI series against India, set to begin from June 6-20. 🏏
Happy with our lineups? #AfghanAtalan | #INDvAFG | #GloriousNationVictoriousTeam pic.twitter.com/Ut7cgJdEFN
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) May 26, 2026
राशिद खान क्यों नहीं खेलेंगे टेस्ट?
इस बारे में बोर्ड की तरफ से तो कोई जानकारी नहीं दी गई है. हां, यह जरूर है राशिद खान एक साल में सिर्फ एक टेस्ट खेलने का फैसला कर चुके हैं. कुछ वक्त पहले ही यह जानकारी सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि राशिद अब साल में सिर्फ एक टेस्ट खेलने के लिए देख रहे हैं. लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि उन्होंने 2026 में एक भी टेस्ट नहीं खेला है और भारत के खिलाफ टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा नहीं बने.
भारत के खिलाफ इकलौते टेस्ट के लिए अफगानिस्तान का स्क्वॉड
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जादरान, अफसर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुदीन अशरफ, नांग्याल खरोती, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी, सलीम सफी.
रिजर्व- बशीर अहमद, बहिर शाह, इस्मत आलम.
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान का स्क्वॉड
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खरोती, अल्लाह गजनफर, जिया-उर-रहमान, शरीफी फरीद मलिक, बिलाल सामी.
रिजर्व- कैस अहमद, सलीम सफ़ी, बशीर अहमद.
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट और वनडे सीरीज का शेड्यूल
भारत बनाम अफगानिस्तान इकलौता टेस्ट- 06 जून से
भारत बनाम अफगानिस्तान पहला वनडे- 13 जून
भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरा वनडे- 17 जून
भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा वनडे- 20 जून.
यह भी पढ़ें: मोहम्मद रिजवान से क्यों छीनी कप्तानी? ODI टीम से कैसे बाहर, कोच के बयान ने सबको चौंकाया


