Monday, May 25, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीGoogle Chrome को लेकर सरकार की नई चेतावनी, खाली कर देगा आपका...

Google Chrome को लेकर सरकार की नई चेतावनी, खाली कर देगा आपका बैंक अकाउंट! तुरंत कर लें ये काम


Google Chrome को लेकर सरकार ने नई चेतावनी जारी की है। करोड़ों स्मार्टफोन में इस्तेमाल किए जाने वाले इस ब्राउजर में एक खामी पाई गई है, जिसका फायदा उठाकर हैकर्स आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं। भारतीय साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है और यूजर्स को सावधान रहने के लिए कहा है। सरकारी एजेंसी द्वारा जारी चेतावनी के मुताबिक, यह खामी यूजर के डिवाइस का एक्सेस हैकर्स को दे सकता है, जिसके जरिए उनका पर्सनल डेटा हैक हो सकता है।

सरकार की नई चेतावनी

CERT-In ने अपनी चेतावनी में बताया कि गूगल क्रोम में कई सिक्योरिटी बग्स और कमजोरियां पाई गई हैं। हैकर्स इन खामियों का फायदा उठा सकते हैं। गूगल क्रोम ब्राउजर में पाई गई यह खामी यूजर्स को गलत लिंक पर क्लिक करने के लिए प्रेरित कर सकता है। इससे उनका निजी डेटा हैकर्स के हाथ लग सकता है, जिसका फायदा उठाकर फ्रॉड किया जा सकता है।

सरकारी एजेंसी द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक, गूगल क्रोम के इस सिक्योरिटी फ्लो की वजह से आपके पासवर्ड, बैंक डिटेल्स और अन्य निजी जानकारियां कंप्रोमाइज हो सकता है। यही नहीं, हैकर्स आपके डिवाइस में खतरनाक सॉफ्टवेयर भी इंस्टॉल कर सकते हैं, जो आपकी हर गतिविधि पर नजर रख सकते हैं। साथ ही, आपके फोन के कैमरे और माइक का भी एक्सेस हैकर्स के पास हो सकता है।

Google Chrome, Google Chrome update

Image Source : UNSPLASHगूगल क्रोम को लेकर नई चेतावनी

कैसे बचें?

CERT-In द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक, इस खतरे से बचने के लिए आपको अपने गूगल क्रोम के पुराने वर्जन को तुरंत अपडेट करना होगा। इसके लिए आपको गूगल क्रोम ऐप को ओपन करके नए अपडेट को चेक करना चाहिए या फिर गूगल प्ले स्टोर पर जाकर गूगल क्रोम ऐप को सर्च करें। अपडेट उपलब्ध होने पर उसे तुरंत डाउनलोड करें और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल कर लें।

अगर, यूजर के फोन में ऐप के लिए ऑटो अपडेट फीचर इनेबल है, तो उनके फोन में मौजूद गूगल क्रोम ऐप अपने आप अपडेट हो जाएगा। उन्हें इस खतरे से घबराने की जरूरत नहीं है। गूगल क्रोम लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ अपडेट हो जाएगा, जिसमें पुराने वर्जन में पाए जाने वाले सिक्योरिटी फ्लो को रोक दिया गया है। इससे आपको डिवाइस सुरक्षित रहेगा।

यह भी पढ़ें – 4 जून को भारत में लॉन्च होगा Motorola का 7000mAh बैटरी, कर्व्ड डिस्प्ले वाला दमदार फोन





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments