Saturday, May 23, 2026
Homeअर्थव्यवस्थादिल्ली से राजस्थान और गुजरात के लिए शुरू हुई 2 नई ट्रेनें,...

दिल्ली से राजस्थान और गुजरात के लिए शुरू हुई 2 नई ट्रेनें, चेक करें रूट और बाकी जरूरी डिटेल्स


दिल्ली से राजस्थान और गुजरात आने-जाने वाले रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। भारतीय रेल ने दिल्ली से राजस्थान और गुजरात के लिए दो नई ट्रेनों की शुरुआत की है। इनमें से एक ट्रेन राजस्थान में अपनी यात्रा पूरी करेगी, जबकि दूसरी ट्रेन राजस्थान से होते हुए गुजरात के भुज में यात्रा खत्म करेगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को जालोर–दिल्ली उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को पाली मारवाड़ से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पाली मारवाड़ की जनता को लंबे समय से थी बेहतर रेल कनेक्टिविटी की जरूरत

अश्विनी वैष्णव ने उत्तर पश्चिम रेलवे के पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन से गाड़ी संख्या- 04875, जालोर–दिल्ली उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर रेल मंत्री ने कहा कि पाली मारवाड़ क्षेत्र की जनता को लंबे समय से बेहतर रेल कनेक्टिविटी की जरूरत थी, जिसे कल नई ट्रेन के माध्यम से पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि इस नई ट्रेन से पाली का देश की राजधानी और राज्य की राजधानी से एक और ट्रेन के माध्यम से संपर्क स्थापित हुआ है।

आज ही से शुरू हुई है भुज-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत

इसके अलावा, दिल्ली से गुजरात के भुज के लिए नई ट्रेन की शुरुआत की गई है। गाड़ी संख्या- 19403, भुज-दिल्ली-भुज एक्सप्रेस, 23 मई से रोजाना भुज से 11:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या- 19404, दिल्ली–भुज एक्सप्रेस, 24 मई से रोजाना दिल्ली से 16:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19:35 बजे भुज पहुंचेगी।

किन-किन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी भुज-दिल्ली-भुज एक्सप्रेस

दिल्ली और भुज के बीच चलाई जाने वाली ये ट्रेन अंजार, गांधीधाम, भचाऊ, भीलड़ी, धनेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालौर, मोकलसर, समदड़ी, लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर और रेवाड़ी रेलवे स्टेशनों पर रुरेगी। इस ट्रेन में 1 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 8 स्लीपर और 4 जनरल क्लास समेत कुल 18 एलएचबी कोच लगाए गए हैं।





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments