Saturday, May 23, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीटीवी, एसी, पंखे आदि के लिए घर में लगाना चाहिए कितने एम्पियर...

टीवी, एसी, पंखे आदि के लिए घर में लगाना चाहिए कितने एम्पियर का सॉकेट? एक गलती से हो सकता है शॉर्ट सर्किट


घर में इलेक्ट्रिकल वायरिंग कराते समय अगर इलेक्ट्रिशियन अप्लायंसेज के लिए गलत सॉकेट लगा देता है, तो आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इससे शॉर्ट-सर्किट हो सकता है और पूरे घर की वायरिंग जल भी सकती है। आजकल लगभग हर घर में एसी, टीवी, फ्रिज, सेट-टॉप बॉक्स जैसे अप्लायंसेज होते हैं। इन सब को बिजली से कनेक्ट करने के लिए घर में लगे सॉकेट का इस्तेमाल किया जाता है। घर मे लगने वाले हर अप्लायंसेज के लिए अलग-अलग एम्पियर के सॉकेट लगते हैं। किस अप्लायंस के लिए कितने एम्पियर का सॉकेट लगवाना चाहिए, आइए जानते हैं…

6 AMP  (एम्पियर) वाला सॉकेट

आम तौर पर ज्यादातर होम अप्लायंसेज इस 6 amp वाले सॉकेट पर काम करते हैं। लाइटिंग, पंखे, टीवी, सेट-टॉप बॉक्स आदि के लिए इस सॉकेट का यूज होता है। यह सॉकेट कम लोड वाले अप्लायंसेज के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

16 AMP वाला सॉकेट

यह सॉकेट हैवी लोड वाले अप्लायंसेज के लिए यूज किया जाता है। इस सॉकेट को आप घर में रखे अप्लायंसेज जैसे कि फ्रिज, मिक्सर, ग्राइंडर, वॉशिंग मशीन, गीजर, एसी, आयरन, माइक्रोवेव, मोटर आदि के लिए यूज किया जाता है। आपके घर में अगर इलेक्ट्रिक वायरिंग होती है, तो आप उन जगहों पर 16 एम्पियर का ही सॉकेट लगवाएं, जहां ये हैवी लोड वाले अप्लायंसेज इस्तेमाल करना हो।

20/25 AMP वाला सॉकेट

यह सॉकेट आम तौर पर बहुत ज्यादा लोड जैसे कि इंडक्शन कुकटॉप, इन्वर्टर और हैवी अप्लायंसेज के लिए यूज होता है। हालांकि, ये सब अप्लायंसेज 16 amp वाले सॉकेट पर भी काम करते हैं, लेकिन अगर अप्लायंसेज का पावर कंजम्पशन ज्यादा है, तो इसके पिघलने का खतरा रहता है। ऐसे में शॉर्ट-सर्किट हो सकता है।

भूलकर भी न करें ये काम

इलेक्ट्रिसिटी की सप्लाई के लिए सॉकेट एक कनेक्टर का काम करता है, जहां से इलेक्ट्रिसिटी को अप्लायंसेज में सप्लाई किया जाता है। 6 amp वाले सॉकेट में अगर आप हैवी लोड वाले अप्लायंसेज कनेक्ट करेंगे तो यह गर्म होकर पिछल सकता है। ऐसे में शॉर्ट-सर्किट लगने का खतरा रहेगा। इसलिए घर में इस्तेमाल किए जाने वाले हैवी लोड वाले अप्लायंसेज को आप पावर सॉकेट में ही यूज करें।

यह भी पढ़ें – Realme ने भारत में लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, मिलते हैं तगड़े फीचर्स





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments