Wednesday, May 20, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाMahindra Scorpio-N लेने से पहले समझ लें EMI का गणित, जानिए कितनी...

Mahindra Scorpio-N लेने से पहले समझ लें EMI का गणित, जानिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी


भारतीय बाजार में SUV गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है और Mahindra Scorpio-N इस समय सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली SUVs में शामिल है। दमदार लुक, शानदार फीचर्स और पावरफुल इंजन की वजह से इसे ‘बिग डैडी ऑफ एसयूवी’ कहा जाता है। काफी सारे लोग इसको लेने का सपना देखते हैं, लेकिन सिर्फ कार पसंद आ जाना ही काफी नहीं होता, उसकी EMI और मासिक बजट को समझना भी बेहद जरूरी है। अगर आप भी Scorpio-N खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए।

Scorpio-N की कीमत?

भारतीय बाजार में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन की एक्स-शोरूम कीमत इसके बेस मॉडल (Z2) के लिए ₹13.49 लाख से शुरू होती है और इसके टॉप-एंड मॉडल (Z8 L) के लिए ₹24.95 लाख तक जाती है। अगर ऑन-रोड कीमत (जिसमें आरटीओ, इंश्योरेंस और अन्य टैक्स शामिल होते हैं) की बात करें, तो यह वेरिएंट और शहर के हिसाब से करीब ₹16 लाख से शुरू होकर ₹30 लाख से ऊपर तक पहुंच जाती है।

EMI का पूरा गणित समझिए

मान लीजिए आप स्कॉर्पियो-एन का सबसे सस्ता बेस मॉडल Z2 खरीदते हैं, जिसकी ऑन-रोड कीमत लगभग ₹16 लाख बैठती है। इसके लिए अगर आप अपनी जेब से ₹3 लाख का डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको कुल ₹13 लाख का कार लोन लेना होगा। यदि आप बैंक से 9.5% की सालाना ब्याज दर पर 5 साल (60 महीने) के लिए लोन लेते हैं तो आपको हर महीने करीब ₹27,300 की ईएमआई चुकानी होगी। यहीं, अगर लोन आप 7 साल के लिए कराते हैं, तो ईएमआई घटकर करीब ₹21,300 हो जाएगी, लेकिन आपको ब्याज ज्यादा देना पड़ेगा।

गाड़ी खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी?

फिनांस एक्सपर्ट्स का एक थंब रूल है कि आपकी कार की मासिक ईएमआई (EMI) आपकी कुल इन-हैंड मंथली सैलरी के 20% से 25% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, गाड़ी के मासिक खर्च (पेट्रोल/डीजल, मेंटेनेंस और सर्विसिंग) के लिए भी करीब ₹5,000 से ₹8,000 का एक्स्ट्रा बजट मानकर चलना पड़ता है। अगर आप ₹27,300 की ईएमआई दे सकते हैं तो आपकी मासिक इन-हैंड सैलरी कम से कम ₹1.10 लाख से ₹1.20 लाख होनी चाहिए, ताकि घर का बजट न बिगड़े।





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments