Monday, May 11, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाकेनरा बैंक में 444 दिनों की FD में ₹2,00,000 जमा करें तो...

केनरा बैंक में 444 दिनों की FD में ₹2,00,000 जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज, खाते में कुल कितने रुपये आएंगे


Canara Bank FD Schemes: पब्लिक सेक्टर के केनरा बैंक ने इस साल जनवरी में अपनी एफडी दरों में संशोधन किया था। जनवरी के बाद से केनरा बैंक की एफडी दरों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। केनरा बैंक, एक प्रमुख सरकारी बैंक है, जो अपने ग्राहकों को एफडी खातों पर शानदार ब्याज दे रहा है। केनरा बैंक में FD (फिक्स्ड डिपोजिट) खातों पर 3.00 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दरों से लेकर 7.10 प्रतिशत तक का अधिकतम ब्याज मिल रहा है। आइए जानते हैं कि केनरा बैंक में 444 दिनों की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर ब्याज समेत कुल कितने रुपये मिलेंगे।

444 और 555 दिनों वाली स्पेशल एफडी स्कीम

केनरा बैंक अपने ग्राहकों को कम से कम 7 दिनों की छोटी अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाने की सुविधा देता है। इसके अलावा, आप इस बैंक में अधिकतम 10 साल की लंबी अवधि के लिए भी एफडी खाता खुलवा सकते हैं। इसके अलावा, ये सरकारी बैंक अपने ग्राहकों के लिए 444 दिन और 555 दिनों की अवधि वाली स्पेशल एफडी स्कीम भी चला रहा है, जिन पर सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर किया जा रहा है। 444 दिनों की अवधि वाले स्पेशल एफडी स्कीम पर 6.45 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज मिल रहा है। जबकि, 555 दिनों वाली स्पेशल एफडी स्कीम पर 6.50 प्रतिशत से लेकर 7.10 प्रतिशत तक का बंपर ब्याज मिल रहा है।

444 दिन की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज

अगर आप एक सामान्य नागरिक हैं और केनरा बैंक में 444 दिनों की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,16,189 रुपये मिलेंगे, जिसमें 16,189 रुपये का फिक्स ब्याज भी शामिल है। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और केनरा बैंक में 444 दिन की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,17,486 रुपये मिलेंगे, जिसमें 17,486 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। इसी तरह, अगर आप सुपर सीनियर सिटीजन हैं और केनरा बैंक में 444 दिनों की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 2,17,746 रुपये मिलेंगे, जिसमें 17,746 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है।





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments