Thursday, May 7, 2026
HomeBreaking NewsSpirit Box Office: 'स्पिरिट' से बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ेंगे...

Spirit Box Office: ‘स्पिरिट’ से बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ेंगे प्रभास! क्या ए रेटेड फिल्मों की लिस्ट में सबसे बड़ी ओपनर बनेगी फिल्म?


हाल ही में सलमान खान ने ऑफिशियली अनाउंस किया था कि निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के साथ उनकी अगली फिल्म ईद 2027 पर सिनेमाघरों में आएगी. इस घोषणा के बाद, अफवाहें फैल गई थीं कि प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’, जो अगले साल 5 मार्च को रिलीज होने वाली थी उसे सलमान खान की फिल्म के डर की वजह से पोस्टपोन्ड किया जा सकता है. हालांकि, मेकर्स ने अब क्लियर कर दिया है कि फिल्म अपनी ओरिजनल रिलीज डेट पर ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ऐसे में, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रभास भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ए-रेटेड ओपनिंग के साथ अपना दबदबा फिर से कायम कर पाएंगे?

क्या ए रेटेड फिल्मों में टॉप स्पॉट हासिल कर पाएगी ‘स्पिरिट’?
‘स्पिरिट’ में प्रभास और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने पहली बार काम किया है  इसलिए इसकी चर्चा ज़बरदस्त है. यह वांगा की एक और ए-रेटेड फिल्म होने की पूरी उम्मीद है, और प्रभास के लिए यह सालार के बाद दूसरी फिल्म होगी. इतनी उम्मीदों के बीच, फिल्म के भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टॉप 3 ए-रेटेड फिल्मों में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे है. हालांकि टॉप पोजिशन हासिल करना बेहद मुश्किल लग रहा है.

बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ (145 करोड़) ने प्रभास की फिल्म ‘सलार’ (90.7 करोड़) को पछाड़ते हुए भारतीय ए-रेटेड फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया था. ‘धुरंधर 2’ के मामले में, सीक्वल होने के कारण काफी चर्चा थी. ‘स्पिरिट’ के मामले में, सीक्वल का कोई फैक्टर नहीं है. यह फिल्म पहले दिन 100 करोड़ का नेट कलेक्शन जरूर करेगी, लेकिन ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़कर टॉप स्पॉट हासिल करना नामुमकिन सा लग रहा है.

भारत की टॉप 10 ए-रेटेड फिल्मों की नेट ओपनिंग

  • धुरंधर 2 – 145 करोड़
  • सलार – 90.7 करोड़
  • दे कॉल हिम ओजी – 84.7 करोड़
  • कुली – 65 करोड़
  • एनिमल – 63.8 करोड़
  • धुरंधर – 28.6 करोड़
  • हिट: द थर्ड केस – 21 करोड़
  • सत्यमेव जयते – 20.52 करोड़
  • कबीर सिंह – 20.21 करोड़
  • रायन – 13.7 करोड़

फिल्म के बारे में
‘स्पिरिट’ में तृप्ति डिमरी, विवेक ओबेरॉय, कंचना और प्रकाश राज भी अहम रोल में हैं. इसका निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा और प्रभाकर रेड्डी वांगा ने टी-सीरीज़ फिल्म्स और भद्रकाली पिक्चर्स प्रोडक्शन के बैनर तले किया है. यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, मंदारिन, जापानी और कोरियाई भाषाओं में रिलीज़ होगी.

 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments