Tuesday, May 5, 2026
HomeBreaking News10 लाख से कम वाली नई Nexon में मिलेगा पैनोरमिक सनरूफ, जानिए...

10 लाख से कम वाली नई Nexon में मिलेगा पैनोरमिक सनरूफ, जानिए कैसी होगी पावर और सेफ्टी?


आजकल कार खरीदने वाले लोगों में पैनोरमिक सनरूफ का काफी क्रेज बढ़ गया है. पहले यह फीचर सिर्फ महंगी गाड़ियों में मिलता था लेकिन अब कंपनियां इसे सस्ती गाड़ियों में भी देने की कोशिश कर रही हैं. इसी कड़ी में टाटा मोटर्स एक बड़ा कदम उठाने जा रही है, जिससे मिडिल क्लास का सपना सच हो सकता है.

दरअसल, कंपनी अपनी पॉपुलर एसयूवी Tata Nexon का नया वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसका नाम Pure+ PS बताया जा रहा है. इस वेरिएंट की खास बात यह होगी कि इसमें पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा और इसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम होने वाली है. यह संभावित कीमत 9.49 लाख रुपये एक्स-शोरूम के करीब हो सकती है.

अब सस्ते वेरिएंट में भी मिलेगा पैनोरमिक सनरूफ

इससे पहले अब तक पैनोरमिक सनरूफ सिर्फ नेक्सन के टॉप मॉडल्स में ही मिलता था, लेकिन पहली बार इसे कम कीमत वाले वेरिएंट में लाया जा रहा है. इससे ज्यादा लोग इस लग्जरी फीचर का फायदा उठा पाएंगे. आइए गाड़ी के फीचर्स, सेफ्टी और इंजन ऑप्शन्स के बारे में जान लेते हैं. 

नई Tata Nexon के फीचर्स और सेफ्टी

अगर मौजूदा कीमत की बात करें तो नेक्सन के Pure+ S वेरिएंट में सिंगल पेन सनरूफ मिलता है और इसकी कीमत करीब 9.22 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं नया Pure+ PS वेरिएंट इससे थोड़ा महंगा होगा, लेकिन इसमें बड़ा पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा. इस नए वेरिएंट में कई जरूरी और सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं. नेक्सन पहले से ही सेफ्टी और फीचर्स के मामले में मजबूत कार मानी जाती है. 

गाड़ी में आपको 6 एयरबैग और दूसरे सेफ्टी सिस्टम दिए जाएंगे. इसके अलावा मल्टी ड्राइव मोड, LED लाइट्स और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मैनुअल AC, पावर विंडो, रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है. साथ ही गाड़ी में टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay जैसे कुछ जरूरी फीचर्स मिलेंगे. 

गाड़ी के इंजन ऑप्शन

इंजन ऑप्शन की बात करें तो इसमें पेट्रोल, डीजल और CNG ऑप्शन भी मिल सकते हैं, जिससे ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से चुनने की सुविधा मिलेगी. ऐसे में टाटा का यह कदम बाजार में बड़ा बदलाव ला सकता है. कंपनी अगर इस कार को पेश करती है तो यह सेगमेंट की सबसे वैल्यू-फॉर-मनी SUV बन सकती है. इससे न सिर्फ नेक्सन की बिक्री बढ़ेगी, बल्कि दूसरी कंपनियों पर भी दबाव पड़ेगा कि वे कम कीमत में ज्यादा फीचर्स दें. 

यह भी पढ़ें:-

CNG भरवाने के लिए भी सही टाइम चुनना जरूरी, अच्छे प्रेशर के साथ ज्यादा मिलेगा माइलेज



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments