Thursday, April 23, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीJio का 84 दिन चलने वाला सस्ता प्लान, फ्री कॉलिंग और डेटा...

Jio का 84 दिन चलने वाला सस्ता प्लान, फ्री कॉलिंग और डेटा के साथ मिलेगा JioHotstar


Jio के करोड़ों यूजर्स के लिए कंपनी ने कई सस्ते प्लान उतारे हैं। सब्सक्राइबर्स के मामले में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी के पास 84 दिन वाला एक सस्ता रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, फ्री SMS के साथ-साथ JioHotStar का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है। यही नहीं, कंपनी अपने इस प्लान में कई और बेनिफिट्स भी ऑफर करती है।

Jio का 84 दिन वाला प्लान

रिलायंस जियो का यह सस्ता रिचार्ज प्लान 949 रुपये में आता है। इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ ले सकते हैं। यही नहीं, यह प्लान डेली 2GB हाई स्पीड डेटा के साथ आता है यानी यूजर्स को कुल 196GB डेटा ऑफर किया जाएगा। इसके अलावा यूजर्स को इस प्रीपेड प्लान में डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है।

jio Recharge plan

Image Source : JIOजियो रिचार्ज प्लान

जियो अपने इस प्लान में फ्री OTT भी ऑफर कर रहा है। यह प्लान JioHotstar के तीन महीने के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। यूजर्स को इसमें इसके अलावा Jio TV और Jio AI Cloud का भी एक्सेस मिलेगा। अगर, आपके पास 5G फोन है तो आपको फ्री में अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर किया जा रहा है। यही नहीं, यूजर्स को कंपनी 18 महीने तक Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन भी दे रही है, जिसकी कीमत 35,100 रुपये है। इसमें यूजर्स को 5000GB क्लाउड स्टोरेज ऑफर किया जाता है।

क्रिकेट डेटा पैक

Jio अपने यूजर्स को 149 रुपये में क्रिकेट डेटा पैक ऑफर कर रही है। कंपनी का यह प्लान 10GB डेटा के साथ आता है। इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है। इसमें यूजर्स को फ्री कॉलिंग और SMS का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि, इस पैक में यूजर्स को तीन महीने के लिए Jio HotStar का एक्सेस मिलता है। यह एक डेटा ऐड-ऑन पैक है, जिसे यूजर्स पहले से चल रहे किसी प्लान के साथ क्लब कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – Jio का सस्ता रिचार्ज प्लान, 149 रुपये में 30 दिन की वैलिडिटी, साथ में JioHotstar भी





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments