Wednesday, April 22, 2026
HomeराजनीतिExclusive: 'भ्रष्ट है TMC, सुरक्षित नहीं बंगाल', ममता के आरोपों पर शिक्षा...

Exclusive: ‘भ्रष्ट है TMC, सुरक्षित नहीं बंगाल’, ममता के आरोपों पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पलटवार, बताया BJP के क्या होंगे चुनावी मुद्दे


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी पूरी कर ली है. वह ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने के इरादे से मैदान में उतरी है. देश के शिक्षा मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता धर्मेंद्र प्रधान ने बंगाल चुनाव से जुड़े कई अहम मुद्दों पर एबीपी न्यूज के साथ खास बातचीत की. उन्होंने टीएमसी पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया. धर्मेंद्र प्रधान ने इसके साथ ही भाजपा के मुद्दों का भी जिक्र किया.

धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि भाजपा किसी भी चुनाव को गंभीरता से लड़ती है और उनका लक्ष्य बंगाल की जनता को सुशासन और एक वैकल्पिक सरकार देना है. उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में, विशेष रूप से 2019 के बाद, भाजपा बंगाल में ‘तीसरे नंबर की पार्टी’ से एक ‘प्रभावशाली ताकत’ बनकर उभरी है और लगभग 38-40 प्रतिशत वोट शेयर हासिल कर चुकी है. उन्हें विश्वास है कि इस बार बंगाल में भाजपा को सेवा करने का अवसर मिलेगा

भाजपा बंगाल में किन मुद्दों पर लड़ेगी चुनाव 

धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि भाजपा के लिए बंगाल चुनाव में कई मुद्दें अहम होंगे. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और बेरोजगारी अहम मुद्दा होगा. इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा, घुसपैठ (स्थानीय सरकार द्वारा संसाधनों को घुसपैठियों को देने का आरोप), सोनार बंगला (बंगाल को फिर से शिक्षा, संस्कृति और कला के क्षेत्र में देश का नेतृत्व करने वाला प्रांत बनाना) भी मुद्दे होंगे.

ममता बनर्जी के आरोपों पर पलटवार

धर्मेंद्र प्रधान ने ममता बनर्जी के आरोपों पर भी जवाब दिया. उन्होंने ममता बनर्जी द्वारा चुनाव में ‘युद्ध की गाड़ियां’ भेजे जाने के आरोप को बेबुनियाद बताया. उन्होंने 1971 के आर. के. लक्ष्मण के एक कार्टून का संदर्भ देते हुए कहा कि ममता जी के पास कोई वास्तविक मुद्दा नहीं है.

प्रवासी बंगाली के मामले पर क्या बोले धर्मेंद्र प्रधान

उन्होंने ममता बनर्जी के उस आरोप को ‘बेबुनियाद’ बताया जिसमें कहा गया था कि भाजपा प्रवासी बंगालियों को धार्मिक ग्रंथों पर कसम खिलवा रही है. उन्होंने कहा, ‘चुनाव लोगों के लिए एक उत्सव है और वे अपनी इच्छा से लौट रहे हैं.’

धर्मेंद्र प्रधान ने बंगाल की चुनाव प्रक्रिया को देश के बाकी हिस्सों से अलग बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 50 वर्षों में (पहले कम्युनिस्ट और अब टीएमसी) ‘संत्रास’ यानी विपक्षियों को डराने-धमकाने का एक नया पैरामीटर बनाया गया है. उन्होंने टीएमसी के ‘खेला’ को मतदाताओं के लिए एक धमकी करार दिया.

झालमुड़ी’ की राजनीति पर क्या बोले शिक्षा मंत्री 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा झालमुड़ी खाने को ममता बनर्जी द्वारा ‘पूरी तरह से प्लान्ड ड्रामा’ कहे जाने पर प्रधान ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ऐसा कहकर ममता बनर्जी न केवल प्रधानमंत्री का, बल्कि बंगाल में झालमुड़ी बेचने वाले आम व्यक्ति का भी अपमान कर रही हैं. उनके अनुसार, जब कोई व्यक्ति घबराहट में होता है, तब वह इस तरह की असंगत बातें करता है.

यह भी पढ़ें : पीस टॉक में बलि का बकरा कौन, जेडी वेंस या नेतन्याहू? ट्रंप खेलेंगे पुराना गेम या पर्दे के पीछे है सीक्रेट



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments