Wednesday, April 22, 2026
HomeBreaking Newsगर्भवती महिलाओं को रेलवे देता है स्पेशल ट्रीटमेंट, बिना एक्स्ट्रा चार्ज ऐसे...

गर्भवती महिलाओं को रेलवे देता है स्पेशल ट्रीटमेंट, बिना एक्स्ट्रा चार्ज ऐसे पक्की हो जाती है लोअर बर्थ


Railway Rules for Pregnant Women: भारतीय रेलवे अपने पैसेंजर्स की सुरक्षा और सुविधा का बहुत ख्याल रखता है. इसके लिए लगातार कई नियम और कानून भी लाए जाते हैं. खासतौर से महिलाओं की सुरक्षा का बहुत अच्छी तरह से ध्यान रखा जाता है. उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य से जुड़ी तकलीफें और गर्भवती महिलाओं के लिए अलग से नियम. जिस तरह भारतीय रेलवे में महिला कोटा होता है वैसे ही एक कोटा स्पेशली गर्भवती महिलाओं के लिए होता है. इसके बारे में लोगों को बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है. इसके तहत गर्भवती महिलाओं को खासतौर से लोअस बर्थ एलॉट की जाती है.

गर्भवती महिलाओं के लिए अलग हैं नियम
भारतीय रेलवे के नियम गर्भवती महिलाओं के लिए अलग ही नियम हैं. जिसके तहत इन महिलाओं के लिए खासतौर पर लोअर बर्थ यानी नीचे की सीट बुक की जाती है. जिससे ये आसानी से सफर कर सकें और किसी परेशनी का सामना इन्हें ना करना पड़े. इसके लिए लिए पहले कसे बुकिंग कैसे करते हैं, क्या आप इस बार में जानते हैं? नहीं जानते होंगे, तो आइये हम आपको बताते हैं कि गर्भवती महिला के लिए सीट कैसे बुक करें और क्या हैं इसके नियम.

ऐसे करें टिकट बुक
यदि आप या आपके परिवार में कोई गर्भवती महिला है और वो कहीं ट्रेन से सफर करने वाली है, तो यहां आप जान लें कि कैसे आपको बुकिंग करवाना है. लेकिन उससे पहले ये जान लें कि गर्भवती महिला की सीट आप ऑनलाइन बुक नहीं कर सकते हैं, इसके लिए आपको ऑफलाइन बुकिंग करना होगी. इसके लिए आपको अपने आसपास के नजदीकी रेलवे रिजर्वेशन सेंटर (PRS) के काउंटर पर जाना होगा, यहां से ही आपको कंफर्म लोअर बर्थ मिल पाएगी. यहां जाकर टिकट फॉर्म भरें और ऐसा करते वक्त स्पष्ट रूप से इस बात को लिखें कि आप या परिवार से जो भी जा रहा है वो गर्भ से है. जिससे क्लर्क आपको सही कोटा दे सके.

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
इस स्पेशल कोटा की टिकट बुक करने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी, जिससे आपकी स्थिति का वेरिफिकेशन होगा.

  • गर्भावस्था में सफर करने के लिए सबसे जरूरी है डॉक्टर की परमिशन. टिकट बुक करने के लिए भी आपको किसी रजिस्टर्ड डॉक्टर से प्रमाणित मेडिकल सर्टिफिकेट की फोटोकॉपी जमा करनी होगी.
  • इसके अलावा आपके पास अपना पहचान पत्र होना चाहिए, जिसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी की भी फोटोकॉपी लगा सकते हैं.
  • इसके साथ ही आपको अपनी मेडिकल रिपोर्ट की कॉपी भी एक लगाकर देना होगी.
  • इस काउंटर पर रेलवे कर्मचारी आपके दस्तावेजों को वेरिफाई करेगा और इसके बाद ही आपको लोअर बर्थ मिल पाएगी.

इन बातों का रखें ध्यान
इसके साथ ही सफर के दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, जैसे आपको लोअर बर्थ मिलने के बाद भी अपने असली मेडिकल पर्चे साथ रखना होंगे. हो सकता है सफर के समय टीटी आपसे ये दस्तावे मांगे. अगर किसी भी वजह से आपको काउंटर से लोअर बर्थ नहीं मिल पाई है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, आप टीटीई से भी रिक्वेस्ट कर सकते हैं. 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments