Wednesday, April 22, 2026
Homeराजनीतिथम गया चुनावी राज्य 'बंगाल-तमिलनाडु' में प्रचार का शोर, अब 23 अप्रैल...

थम गया चुनावी राज्य ‘बंगाल-तमिलनाडु’ में प्रचार का शोर, अब 23 अप्रैल को उम्मीदवारों की किस्मत पर फैसला


Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में पहले चरण के मतदान से 48 घंटे पहले अब मंगलवार को चुनाव प्रचार थम गया है. तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होना है. वहीं बंगाल में पहले चरण की 152 सीट पर वोटिंग होगी. चुनाव प्रचार थमने के बाद किसी भी तरह की सार्वजनिक रैलियों और राजनीतिक प्रचार अब उम्मीदवार नहीं कर सकेंगे.  

तमिलनाडु की सभी सीटों पर होगा मतदान

तमिलनाडु की बात करें, तो इस बार एक साथ सभी 234 सीटों पर मतदान होगा. इस बार राज्य में कुल 4,023 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इस बार सभी की निगाहें राज्य के चर्चित अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके पर भी है. राज्य की कई सीटों पर टीवीके को काफी समर्थन मिल रहा है. इस चुनाव में कुल 5.73 करोड़ मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे. 

बंगाल में 152 सीटों पर होगा पहले चरण का मतदान
बंगाल की 152 सीटों पर पहले चरण का मतदान होना है. 4 मई को सभी चुनावी राज्यों की काउंटिंग की जाएगी. इस बार पश्चिम बंगाल में 2 चरण में मतदान होना है. पहले चरण में कुल 1,478 प्रत्याशी मैदान में हैं. करीबन तीन करोड़ 60 लाख 77 हजार 171 मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे. इन मतदाताओं में एक करोड़ 75 लाख 77 हजार 210 महिलाएं हैं. इस बार चुनावी प्रचार में महिलाओं से जुड़ा मुद्दा प्रमुखताओं से सभी पार्टियों ने उठाया है. 

इन सीटों पर बंगाल में होगी वोटिंग

चुनाव आयोग की जानकारी के मुताबिक, बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान होगा. इनमें उत्तर बंगाल के आठ, दक्षिण बंगाल के तीन और जंगलमहल अंचल के पांच जिले शामिल हैं. 

मुर्शिदाबाद की 22, कूचबिहार की नौ, जलपाईगुड़ी की सात, अलीपुरद्वार की पांच, कलिंपोंग की एक, दार्जिलिंग की पांच, उत्तर दिनाजपुर की नौ, दक्षिण दिनाजपुर की छह, मालदा की 12, बीरभूम की 11, पश्चिम ब‌र्द्धमान की नौ, पूर्व मेदिनीपुर की 16, पश्चिम मेदिनीपुर की 15, झाड़ग्राम की चार, पुरुलिया की नौ व बांकुड़ा की 12 सीटें शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: बंगाल-तमिलनाडु चुनाव में गड़बड़ी रोकने के लिए EC का मेगा प्लान! एक सेकंड के लिए भी बंद हुआ कैमरा तो दोबारा होगी वोटिंग!



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments