Wednesday, April 22, 2026
HomeBreaking News'पार्टियों में थे साथ, लेकिन जरूरत पर गायब' प्रेग्नेंसी में अकेली पड़...

‘पार्टियों में थे साथ, लेकिन जरूरत पर गायब’ प्रेग्नेंसी में अकेली पड़ गई थीं रुबीना दिलैक, छलका दर्द


जी टीवी के पॉपुलर शो छोटी बहू से घर-घर में पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली रुबीना दिलैक किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं.वो अपनी एक्टिंग और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस बिग बॉस 14 की विनर भी रह चुकी हैं. उन्होंने 2023 में जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था.

हाल ही में रुबीना ने अपने पॉडकास्ट में दोस्ती और रिश्तेदारी को लेकर खुलकर बात की. इस दौरान उनके संग जन्नत जुबैर भी नजर आईं. पॉडकास्ट में रुबीना और जन्नत को समय के साथ जिंदगी में आए बदलाव के बारे में बात करते हुए देखा गया. ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों को याद किया.

रुबीना दिलैक का छलका दर्द

रुबीना ने जन्नत जुबैर से कहा,’जब मैं प्रेग्नेंट थी तो तुम मुझसे मिलने आई थी. जब मेरी बेटियां हुईं, तब भी तुम मुझसे मिलने आई. जन्नत, मैं सच कहूं तो वो प्रेग्नेंसी मेरे लिए एक जिंदगी बदलने वाला अनुभव था.मैंने उन सारे लोगों से दूरी बना ली, जो खुद को मेरा दोस्त कहते थे.वो पार्टियों में, अच्छे दिनों में और शायद दुख भरे दिनों में भी मेरे साथ होते थे, लेकिन बुरे दिनों में नहीं.जब मैं प्रेग्नेंट थी, तब वे मेरे साथ नहीं थे.मैंने बिना कोई सफाई दिए उन्हें अपनी जिंदगी से निकाल दिया, क्योंकि मुझे लगता है कि दोस्ती ऐसी ही होनी चाहिए.’

ये भी पढ़ें:-दो बेटियों के बाद तीसरी बार मां बनेंगी रुबीना दिलैक, वीडियो शेयर कर बोलीं- मैं प्रेग्नेंट हूं

रुबीना ने जन्नत से कहा,’तुमने दोस्ती की जो परिभाषा मेरे सामने रखी है, वो मेरे लिए एक बहुत बड़ी सीख है और मैं इसे हल्के में नहीं लेती.’रुबीना दिलैक ने 2018 में अभिनव शुक्ला के संग शादी की थी.

एक्ट्रेस ने जन्नत से कहा,’आज दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जिसे शब्दों की जरूरत नहीं होती. ऐसा जरूरी नहीं कि हम कहें, आज हम दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाएंगे, या आज हम साथ में अच्छा समय बिताएंगे या आज हम पार्टी करेंगे. तुमने दोस्ती की जो परिभाषा मेरे सामने रखी है, वो मेरे लिए एक बहुत बड़ी सीख है और मैं इसे हल्के में नहीं लेती.’

ये भी पढ़ें:-‘कॉमेडी फिल्मों को टफ कंपटीशन दे रहे हैं कपिल शर्मा,’ परेश रावल बोले- ये लोग जबरदस्त टैलेंटेड हैं



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments