Tuesday, April 21, 2026
Homeराजनीति‘बंगाल की जनता TMC के व्यवहार से त्रस्त’, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन...

‘बंगाल की जनता TMC के व्यवहार से त्रस्त’, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का CM ममता बनर्जी पर हमला


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • भाजपा अध्यक्ष ने कहा ममता सरकार से त्रस्त है जनता।
  • भाजपा कार्यकर्ताओं का संघर्ष और मोदी का विश्वास दिखेगा।
  • TMC की नीतियों से महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
  • जनता भय से हटकर मोदी के भरोसे में जाना चाहती है।

West Bengal Assembly Elections 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार (20 अप्रैल, 2026) को पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि इस बार पश्चिम बंगाल में जो चुनाव हो रहा है, वो यहां की जनता लड़ी रही है. बंगाल की जनता तृणमूल कांग्रेस (TMC) मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार के व्यवहार और भ्रष्टाचार से पूरी तरह से त्रस्त है. 

उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता जिस तरह से त्रस्त रही है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने जो संघर्ष किया है, वो आज बंगाल के जन-जन के जुबान पर है. इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति पश्चिम बंगाल के लोगों का प्यार है, विश्वास है और संबंध है, वो सब कुछ इस बार बंगाल के चुनाव में देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ेंः EXCLUSIVE: ‘आजकल अखिलेश यादव ने टोपी पहनना…’, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने ये क्या कहा, ममता बनर्जी पर भी किया वार

भाजपा अध्यक्ष ने तृणमूल कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से टीएमसी ने इस राज्य की जनता के साथ व्यवहार किया और यहां की भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और अराजकता वाली सरकार ने महिलाओं के प्रति असुरक्षा का भाव जो जनता के मन में बनाया है, वो सब राज्य की महिला मतदाताओ के मन में बैठा हुआ है.

मोदी के भरोसे वाले वातावरण में जाना चाहती है जनताः नितिन

उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना बनाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में जहां एक महिला मुख्यमंत्री के पद पर बैठी है, वहां की महिलाओं में असुरक्षा की विषय होना सोच से परे है. ऐसे ही सभी मुद्दे स्पष्ट रूप से बंगाल की जनता के मन में बसे हुए हैं और वहां की जनता ने अब बंगाल में जो भय का वातावरण ममता दीदी का था, उससे हटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसे वाले वातावरण में जाने की इच्छा बना ली है. 

यह भी पढ़ेंः West Bengal Elections 2026: ‘TMC और BJP की लड़ाई में बंगाल के युवाओं का नुकसान’, सिलीगुड़ी में रोजगार के मुद्दे पर गरजे खरगे



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments