Tecno Pop X 5G: टेक्नो ने Pop X 5G को भारत में एक बजट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को आज भारतीय बाजार में उतारा गया है। इस स्मार्टफोन को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है जो दिनभर की लंबी मल्टीटास्किंग, स्मूथ विजुअल्स और फास्ट 5जी कनेक्टिविटी का साथ चाहते हैं। ये फोन ऐसे रियर लुक के साथ आ रहा है जिसके दम पर लगता है कि इसके यूजर्स ने कोई महंगा फोन हाथ में लिया हुआ है। हालांकि इसकी कीमत केवल 15,999 रुपये है और इतनी कीमत में ये डिवाइस 6500mAh बैटरी भी देती है। इसकी बिक्री 24 अप्रैल से अमेजन पर शुरू होगी।
डिस्प्ले और परफॉरमेंस
इस फोन में 6.78-इंच HD+ डिस्प्ले मिल रहा है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है और इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट मिल रहा है। इस फोन में धूल और पानी से बचाने के लिए IP64 रेटिंग मिलती है और फोन में कई एआई-पावर्ड फीचर्स मिल रहे हैं जो इसे यंग यूजर्स के लिए और खास बना देते हैं। 6.78-इंच HD+ डिस्प्ले इसे इस मायने में खास बनाते हैं कि चाहे आपको वीडियो की बिंज वॉचिंग करनी हो या मोबाइल गेम्स में खोना हो, इसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट आपको सब तरह के काम में कोई दिक्कत महसूस नहीं होने देते हैं। इसकी पीक ब्राइटनेस 50 निट्स तक जाती है जो इसको डिम लाइट में भी आकर्षक विजुअल की परमिशन देती है।
इसके अलावा इस डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट मिल रहा है जो 6GB LPDDR4x रैम के साथ आता है और 128जीबी UFS 2.2 स्टोरेज के साथ मिल रहा है। इसे माइक्रो एसडी के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। ये फोन एप्स, वेब ब्राउजिंग से लेकर कैजुअल गेम्स को आसानी से हैंडल कर सकता है।
बैटरी और कैमरा
ये डिवाइस 6500mAh बैटरी के साथ आती है और इस प्राइस रेंज में ये बेस्ट कही जा रही है, ये 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। टेक्नो का दावा है कि ये फोन हैवी-यूज, लगातार ट्रैवल करने वालों के साथ स्टूडेंट्स, गेमर्स सभी के लिए अच्छी खासी स्ट्रेंथ के साथ आता है।
कैमरा
कैमरा के मोर्चे पर देखें तो इसमें 13MP रियर शूटर मिलता है जो कि LED फ्लैश के साथ आता है। इसमें वीडियो और सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। Pop X5G फोन Android 16 OS पर रन करता है और इसमें आगे HiOS 16 मिलता है।
ये भी पढ़ें


