Saturday, April 18, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकी2,000 रुपये महीने से कम में घर लाएं ये तीन स्मार्टफोन, फ्लिपकार्ट...

2,000 रुपये महीने से कम में घर लाएं ये तीन स्मार्टफोन, फ्लिपकार्ट पर मिल रहा ऑफर


Flipkart पर स्मार्टफोन्स की खरीद पर नए ऑफर की शुरुआत हुई है। आप Motorola, Oppo, Vivo जैसे ब्रांड्स के फोन को 2,000 रुपये महीने से भी कम की EMI में घर ला सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आप हाल में लॉन्च हुए Motorola G57 Power, Oppo K14X 5G और Vivo T4 Lite 5G को सस्ते में खरीद सकते हैं। ये फोन 7000mAh तक की बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस है। आइए, जानते हैं इन तीनों फोन की खरीद पर मिलने वाले ऑफर के बारे में…

Motorola G57 Power

मोटोरोला का यह फोन 15,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन की खरीद पर 800 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। साथ ही, इस फोन को 1,778 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं। कंपनी इस फोन को 2,667 रुपये की नो-कॉस्ट EMI में भी सेल कर रही है। इस फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। साथ ही, फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। मोटोरोला का यह फोन 7000mAh की बैटरी से लैस है। इसमें 6.72 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यही नहीं, फोन के बैक में 50MP का कैमरा मिलता है।

Oppo K14x 5G

ओप्पो के इस फोन की खरीद पर 2000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाला यह फोन 12,999 रुपये में मिलेगा। इसे 1,388 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं। फोन के फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6,500mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें 50MP का कैमरा मिलता है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है।

Vivo T4 Lite 5G

वीवो का यह फोन 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। इस फोन को 1,444 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं। फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6,000mAh की बैटरी मिलती है। इसमें 50MP का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6.74 इंच के डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है। वीवो का यह फोन IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर भी यह खराब नहीं होगा।

यह भी पढ़ें – Samsung Galaxy S26 Ultra में पहला Price Cut? लॉन्च के कुछ दिन बाद ही हजारों रुपये सस्ता हुआ फोन





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments