Thursday, April 16, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीAmazon पर शुरू हुई नई सेल, 16999 रुपये मिल रहा Samsung Galaxy...

Amazon पर शुरू हुई नई सेल, 16999 रुपये मिल रहा Samsung Galaxy M36 5G, जानें ऑफर


Amazon पर एक और नई सेल शुरू हुई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर चल रहे Mega Deals Days Sale में सैमसंग का मिड बजट फोन लॉन्च प्राइस से 8,500 रुपये सस्ते में मिल रहा है। सैमसंग ने अपने इस फोन को पिछले साल लॉन्च किया है। यह फोन 50MP कैमरा, बड़े डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आता है। इस सेल में सैमसंग के कई और फोन की कीमत में कटौती की गई है।

Samsung Galaxy M36 5G पर ऑफर

Samsung Galaxy M36 5G को कंपनी ने 25,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। अमेजन पर चल रहे सेल में यह फोन 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन की कीमत में 8,500 रुपये की कटौती की गई है। इसके अलावा यह फोन 509 रुपये की EMI में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy M36 5G के फीचर्स

सैमसंग का यह फोन 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मिलता है। इसके अलावा फोन में वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है।

यह फोन Samsung Exynos 1380 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। इसके बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा, जो 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का कैमरा मिलता है।

सैमसंग के इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह फोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल बैंड WiFi, 5G, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें – Unlimited 5G होने के बाद भी तेजी से खत्म हो रहा डेली डेटा? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, दिन भर चलाएं इंटरनेट





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments