Monday, April 13, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीiPhone Fold की बिक्री iPhone 18 Pro के साथ इसी साल होने...

iPhone Fold की बिक्री iPhone 18 Pro के साथ इसी साल होने की उम्मीद, ताजा रिपोर्ट से मिला अपडेट


iPhone Fold Luanch Update: एप्पल का मच अवेटेड पहला फोल्डेबल आईफोन जिसे फिलहाल iPhone Fold के नाम से जाना जा रहा है, इसके मुख्य तौर पर 2026 में लॉन्च होने की खबरें लंबे समय से आ रही हैं। हालांकि हालिया समय में कुछ रूमर्स ऐसे आए हैं जिनके आधार पर कहा जा रहा था कि इसके फोल्डेबल हैंडसेट को अगले साल यानी 2027 तक ही पेश किया जा सकेगा। इस देरी का कारण ये बताया जा रहा था कि एप्पल को इंजीनियरिंग चैलेंज का सामना करना पड़ रहा है जिसकी वजह से आईफोन फोल्ड के लॉन्च में देरी हो सकती है। हालांकि अब कुछ राहत की खबर आ रही है क्योंकि एप्पल की खबरें देने वाले जाने-माने पत्रकार ने साफ कर दिया है कि एप्पल का इसके फोल्डेबल फोन का लाने का प्लान तय शेड्यूल के मुताबिक चल रहा है और इसके इसी साल iPhone 18 Pro मॉडल्स के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है।

iPhone Fold के लॉन्च और अवेलिबिलिटी को लेकर ताजा खबर

ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमैन ने एप्पल के नेक्स्ट जेनरेशन आईफोन लाइनअप की लॉन्च टाइमलाइन को लेकर चर्चा की है। Power On न्यूजलैटर के लेटेस्ट एडिशन में मार्क गुरमैन ने इस बात का जिक्र किया है कि एप्पल को फिलहाल आईफोन फोल्ड के डेवलपमेंट को लेकर किसी संकट का सामना नहीं करना पड़ रहा है। इसके लिए उन्होंने कई सूत्रों का हवाला देते हुए कहा है कि कंपनी अपने तय शेड्यूल के मुताबिक सितंबर के पहले भाग में फोल्डेबल हैंडसेट की घोषणा और इसके लॉन्च करने की ओर आगे बढ़ रही है।

वनीला iPhone 18 का लॉन्च अगले साल

जैसा कि कई लीक्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि आईफोन फोल्ड को iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max मॉडल्स के साथ इसी साल लॉन्च किया जा सकता है, वहीं वनीला iPhone 18 का लॉन्च 2027 की शुरुआत में किया जा सकता है। 

आईफोन लवर्स को इस समय सबसे बड़ी उत्सुकता इसी बात को लेकर जानने की है कि आईफोन 18 का लॉन्च इसी साल होगा या नहीं? जैसा कि काफी समय से लीक सामने आ रहे हैं कि इस साल आईफोन 18 का स्टैंडर्ड मॉडल लॉन्च नहीं होगा और ये अगले साल 2027 की शुरुतआ में लॉन्च होगा। इस साल आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स यानी आईफोन 18 प्रो सीरीज के लॉन्च होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें 

घर में Wi-Fi की स्पीड बढ़ाने के आसान तरीके जो बेहतर कर देंगे ब्राउजिंग एक्सपीरीएंस





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments