Monday, April 13, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीInfinix Note 60 Pro कल होगा लॉन्च, एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले के साथ...

Infinix Note 60 Pro कल होगा लॉन्च, एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले के साथ आएगा फोन


Infinix Note 60 Pro Launch Tomorrow: इनफिनिक्स नोट 60 प्रो कल यानी 13 अप्रैल को भारत में लॉन्च होने वाला है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर इनफिनिक्स ने अपने इस फोन (Infinix Note 60 Pro) के लिए डेडिकेटेड माइक्रो पेज बनाया है और यहां फोन के कई फीचर्स रिवील किए गए हैं। यह फोन भारत में 999 रुपये में प्री-ऑर्डर के लिए अवेलेबल हो रहा है और  प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को कई बेनिफिट्स कंपनी दे रही है।

प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को मिल रहे कई बेनिफिट्स

कंपनी प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को कई बेनिफिट्स दे रही है। जो कस्टमर्स इसे प्री-बुक करा रहे हैं वो कई लाभ ले सकते हैं। इसमें 12 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई से लेकर 3000 रुपये तक बैंक डिस्काउंट शामिल है। इसके साथ एक मुफ्त मैगपावर स्पीकर मिल रहा है जिसकी कीमत 3999 रुपये है। इसके अलावा कंपनी अर्ली कस्टमर्स को एक साल का मु्फ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी ऑफर कर रही है। 

अब तक कौन-कौन से फीचर्स कंफर्म

फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में कंपनी ने इसके बैक पैनल में दिए गए Glyph को Active Matrix Display नाम दिया है। यह फोन 360 डिग्री एयरोस्पेस ग्रेड एल्युमीनियम फ्रेम के साथ आएगा। फोन को तीन कलर ऑप्शन- मोचा ब्राउन, डीप ओसन ब्लू और सोलर ऑरेंज में खरीदा जा सकता है। फोन के बैक में दिए गए Glyph में कॉल और मैसेज के नोटिफिकेशन के साथ टाइम, बैटरी, म्यूजिक, मिनी गेम्स जैसे फीचर्स मिल जाएंगे। फोन का ऑरेंज कलर iPhone 17 Pro जैसा लगता है।

Infinix Note 60 Pro के संभावित फीचर्स 

यह फोन 6.78 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है और फोन के डिस्प्ले का रेजॉल्यूशन 1.5k हो सकता है। 

Infinix Note 60 Pro में Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है और यह फोन IP64 रेटेड होगा।

फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। 

इसके बैक में 50MP का मेन OIS कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड और 13MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। 

इसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक की हो सकती है। 

इनफिनिक्स के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिल सकता है।

ये भी पढ़ें 

स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ दोगुनी करने के टिप्स जिनसे सालों-साल बढ़िया चलेगा फोन





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments