LPG की किल्लतों के बीच लोग घरों में Induction Cooktop या फिर अन्य वैकल्पिक ईंधन का सहारा ले रहे हैं। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से पूरी दुनिया में LPG की सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत में भी पिछले कुछ सप्ताह से LGP सिलेंडर के लिए लोग घंटों लाइन में लग रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इलेक्ट्रिसिटी से चलने वाले नई टेक्नोलॉजी वाले चूल्हे की फोटो शेयर की है। यह चूल्हा प्लग लगाते ही धू-धू कर जलने लगता है।
केंद्रीय मंत्री ने अपने X पोस्ट में इलेक्ट्रिसिटी से चलने वाले इस चूल्हे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि एक भारतीय कंपनी ने इंपोर्टेड स्टोव का डेमो दिखाया है, जिसमें चूल्हे को बिजली से कनेक्ट करते ही फ्लेम निकलने लगता है, जैसा कि LPG या PNG स्टोव में दिखता है। वो इस इनोवेटिव टेक्नोलॉजी से बहुत प्रभावित हुए और भारतीय मैनुफैक्चरर्स से इसे अपनाने का सुझाव दिया।
उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि PM सूर्यघर योजना से जुड़ने के बाद इस चूल्हे के इस्तेमाल से बिजली का बिल भी नहीं आएगा। यह इनोवेशन आगे चलकर गेमचेंजर साबित हो सकती है, जो LPG की निर्भरता को कम कर देगी। केंद्रीय मंत्री के पोस्ट के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक फ्लेम वाला चूल्हा बिजली से चलता है और आग की लपटें निकालता है, जिसकी वजह से खाना बनाना आसान हो जाएगा। आम तौर पर इंडक्शन या इंफ्रारेड कूक टॉप में आग की लपटें नहीं निकलती है, जिसकी वजह से खाना बनाने में लोगों को दिक्कत आती है।
कैसे काम करता है यह चूल्हा?
आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा है कि इलेक्ट्रिक प्लग लगाने से इस चूल्हे से फ्लेम कैसे निकलता है? यह LPG स्टोव की तरह कैसे काम करता है? बता दें कि इस इलेक्ट्रिक फ्लेम टेक्नोलॉजी वाले चूल्हे में बिजली के स्पार्क से चिंगारी निकलती है, जो इलेक्ट्रिक एलिमेंट्स और हवा के दबाव का इस्तेमाल करके आग की लपटें निकालता है। यह हवा में मौजूद ऑक्सीजन को प्रेशर के साथ जलाता है और आग की लपटें निकालता है। इस इलेक्ट्रिक चूल्हे का फायदा खास तौर पर उनको होगा, जो इंडक्शन कुकटॉप को सही से इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं।
यह भी पढ़ें – BSNL लाया 5000GB मंथली डेटा वाला तगड़ा प्लान, फ्री में मिलेंगे कई OTT ऐप्स


