Wednesday, March 25, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीसैमसंग गैलेक्सी A37 और गैलेक्सी ए57 5जी हुए लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा...

सैमसंग गैलेक्सी A37 और गैलेक्सी ए57 5जी हुए लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा और 5000mAh बैटरी सहित कई फीचर्स हैं खास


Samsung Galaxy A-Series Phones Launched: सैमसंग ने आज अपनी ए-सीरीज फोन की लॉन्चिंग की है और इसके तहत सैमसंग गैलेक्सी A37 और सैमसंग गैलेक्सी A57 की भारत में लॉन्चिंग की है। इन फोन के लॉन्च होने का इंतजार यूजर्स को था और आज इनके ऑफिशियल आगमन के साथ ही लोगों का इंतजार पूरा हो गया है। 

सैमसंग गैलेक्सी ए57 5G, गैलेक्सी ए37 5G के स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी ए57 5जी और गैलेक्सी ए37 5जी एंड्रॉइज 16 पर बेस्ड UI 8.5 पर रन करते हैं और इस बात को कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये एंड्रॉइड के सिक्स जेनरेनशन और एक UI अपग्रेड के साथ आएगा। इसके साथ 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। दोनों ही फोन्स में 6.7-इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड+ डिस्प्ले मिलेगा जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। इन फोन के साथ सैमसंग की विजन बूस्टर टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिलेगा।

दोनों फोन्स का प्रोसेसर

ब्रांड ने अभी इन दोनों फोन्स के चिपसेट की घोषणा नहीं की है, हालांकि गैलेक्सी ए57 में Exynos 1680 प्रोसेसर मिलने की बात कही जा रही है और सैमसंग गैलेक्सी A37 में Exynos 1480 चिपसेट मिलने का भरोसा हो रहा है। दोनों फोन में 12जीबी तक का रैम और 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है।

कैमरा में क्या है खास

कैमरा की बात करें तो गैलेक्सी ए57 5जी और गैलेक्सी ए37 5जी में थोड़े मिलतेजुलते ट्रिपल रियल कैमरा यूनिट मिल सकती है जिसमें 50-मेगापिक्सेल वाइड एंगल कैमरा मिलेगा जिसमें f/1.8 अपर्चर का साथ मिलेगा। गैलेक्सी ए57 5जी में 12 मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा और 5-मेगापिक्सेल का मैक्रो कैमरा मिलेगा। इसके अलावा गैलेक्सी ए37 5जी में रियर कैमरा यूनिट फीचर के तहत 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 5-मेगापिक्सेल का मैक्रो कैमरा मिलेगा जिसका अपर्चर f/2.4 है। फ्रंट में दोनों फोन्स में 12-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा मिलेगा जिसका अपर्चर f/2.2 होगा। कैमरा यूनिट कई एआई इमेजिंग फीचर्स से लैस होगी जैसे कि ऑब्जेक्ट इरेजर, बेस्ट फेस, फिल्टर्स और एडिट सजेशन मिलेंगे। 

AI फीचर्स से लैस है फोन

इसके अलावा फोन में कई एआई-बेस्ड फंक्शन भी मिलेंगे जिनमें वॉइस ट्रांसक्रिप्शन, एआई सेलेक्ट और सर्किल टू सर्च विद गूगल जैसे कमाल के फीचर्स शामिल हैं। इसमें वीडियो एडिटिंग के लिए ऑटो ट्रिम फीचर भी दिया गया है। 

बैटरी और चार्जिंग

सैमसंग गैलेक्सी ए57 5G, गैलेक्सी ए37 5G के साथ कंपनी ने 5000mAH बैटरी दी है और कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर ये 2 दिनों तक चलती है। इसकी सुपर फास्ट चार्जिंग 2.0 टेक्नोलॉजी के साथ कंपनी का दावा है कि केवल 30 मिनट में ये बैटरी जीरो से 60 परसेंट तक चार्ज हो जाती है।

फोन का वजन जानें

गैलेक्सी ए57 5G का वजन 179 ग्राम है और गैलेक्सी ए37 5G का वजन 196 ग्राम है। फोन IP68 रेटिंग के साथ आते हैं जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखते हैं। इन फोन में सिक्योरिटी के लिए Knox Vault फीचर भी कंपनी ने दिया है।

Samsung Galaxy A57 5G-Samsung Galaxy A37 5G की कीमत और कलर्स

भारत में इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत और अविलिबिलिटी के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। दोनों फोन के कलर्स की बात करें तो गैलेक्सी A57 5G ऑसम नेवी, ऑसम आइसी ब्लू और ऑसम लिलाक कलर्स में अवेलेबल होगा, जबकि Galaxy A37 5G ऑसम लैवेंडर, ऑसम चारकोल और ऑसम ग्रेग्रीन कलर्स में आएगा।

ये भी पढ़ें

भारत में हर 3 में से एक PC यूजर ऑफलाइन साइबर हमलों का शिकार, बीते साल ऐसे 6.4 करोड़ हमले रोके-कैस्परस्काई





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments