भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में एक और बड़े मर्जर की तैयारी चल रही है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL और लगातार घाटे में चल रही टेलीकॉम कंपनी Vi के बीच स्पेक्ट्रम शेयरिंग और फाइबर कवरेज को लेकर बातचीत चल रही है। BSNL और Vi के मर्जर से इन दोनों टेलीकॉम कंपनियों के ग्राहकों को बड़ा फायदा मिल सकता है। नेटवर्क कवरेज से लेकर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी का भी फायदा मिलेगा।
BSNL-Vi में चल रही बात
सामने आई मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत संचार निगम लिमिटेड और वोडाफोन-आइडिया के बीच हो रही इस बातचीत को लकर दूरसंचार विभाग ने संसदीय समिति को बताया है। दोनों ही टेलीकॉम ऑपरेटर लगातार कम हो रहे यूजर्स और मिल रहे प्रतिस्पर्धा के बीच ये फैसला लिया है। इस समय भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में एयरटेल और जियो का दबदबा है। इन दोनों ऑपरेटर्स के पास क्रमशः 43 और 48 करोड़ से ज्यादा मोबाइल यूजर्स हैं। वहीं, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल के यूजर्स की संख्यां मिलाकर भी इन दोनों टेलीकॉम ऑपरेटर्स से कम हैं।
संसदीय समिति ने किया कंफर्म
इस रिपोर्ट में लोकसभा की वेबसाइट पर 16 मार्च को जारी किए गए एक रिपोर्ट को रेफर किया गया है, जिसमें दूरसंचार सचिव समित अग्रवाल ने संसदीय समिति को बताया कि Vi और BSNL के बीच बातचीत शुरू हो गई है। हालांकि, यह मर्जर आगे हो पाएगा या नहीं ये बातचीत के बाद ही पता चलेगा। वहीं, गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली संचार और सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय समिति ने दूरसंचार विभाग को निर्देश दिया है कि दोनों ऑपरेटर्स के बीच इंफ्रास्ट्रक्चर शेयरिंग पर फैसला लेने में मदद करे।
एक और बड़ा टेलीकॉम मर्जर
2016 में Jio की लॉन्चिंग के बाद टेलीकॉम सेक्टर में बड़ा उथल-पुथल देखने को मिला था। कई टेलीकॉम कंपनियां बंद हो गई। उस दौरान वोडाफोन और आइडिया ने मर्जर की घोषणा की थी। मर्जर के बाद Vi देश का सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर बन गया था। हालांकि, कुछ महीने बाद ही जियो और एयरटेल ने Vi को सब्सक्राइबर्स के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया। वोडाफोन आइडिया पर लगातार AGR बकाए की वजह से दवाब बना था, जिसकी वजह से कंपनी के नेटवर्क एक्सपेंशन में देरी हुई। 5G स्पेक्ट्रम खरीदने के बावजूद इसे रोल आउट करने में तीन साल का समय लग गया।
Vi ने पिछले साल ही देश में 5G सर्विस रोल आउट किया है। फिलहाल कंपनी प्रायरिटी सर्किल में अपनी 5G सर्विस रोल आउट कर रही है। वहीं, BSNL ने भी पिछले साल पैन इंडिया लेवल पर 4G सर्विस रोल आउट किया है। कंपनी जल्द ही 5G सर्विस भी रोल आउट करने वाली है। केंद्रीय संचार मंत्री ने पिछले दिनों कंफर्म किया है कि BSNL की 5G सर्विस को लेकर तैयारी चल रही है। BSNL का नेटवर्क पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर बेस्ड है और 5G रेडी है। ऐसे में 5G सर्विस रोल आउट करने में ज्यादा देरी नहीं होगी।
यह भी पढ़ें – Samsung Galaxy S25 FE में हो गया बड़ा प्राइस कट, अब इतने सस्ते में लाएं घर


