Thursday, March 19, 2026
Homeव्यापार HDFC बैंक के शेयरों में हलचल, शुरुआती कारोबार में आई 7 परसेंट...

 HDFC बैंक के शेयरों में हलचल, शुरुआती कारोबार में आई 7 परसेंट की बड़ी गिरावट; चेयरमैन ने दिया इस्तीफा


HDFC Bank Share: HDFC बैंक के शेयरों में आज बड़ी गिरावट देखी जा रही है. शुरुआती कारोबार में बैंक के शेयर 7 परसेंट तक लुढ़क गए. दरअसल, बैंक के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार, 18 मार्च को अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे दिया. उन्होंने ‘नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों’ (Personal Values and Ethics) का हवाला देते हुए अपने पद छोड़ा. उनका कहना है कि पिछले दो सालों में उन्होंने बैंक के भीतर कुछ ऐसी घटनाएं और कामकाज के तरीके देखे हैं, जो उनके सिद्धांतों के अनुरुप नहीं है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके इस्तीफे की कोई और बड़ी वजह नहीं है. कारोबार शुरू होने के कुछ देर बाद शेयर 8.66 परसेंट तक टूटकर 770 के लेवल पर आ गया, जो इसका नया 52- वीक लो है.  

शेयरों में गिरावट की वजह

  • बैंक के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) के इस्तीफे से HDFC बैंक के शेयरों पर आज बिकवाली का दबाव है. 
  • उन्होंने अपने इस्तीफा पत्र में बैंक में कामकाज के कुछ तरीकों और कार्यप्रणालियों को अपने  ‘मूल्यों और सिद्धांतों’ (Personal Values and Ethics) के खिलाफ बताया, जो बैंक की शासन-प्रणाली को लेकर नए सवाल खड़े कर सकते हैं.
  • चेयरमैन की इस्तीफे की खबर के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्टेड HDFC बैंक के ADR में 7 परसेंट से भी अधिक की गिरावट दर्ज की गई. 

निवेशकों को तगड़ा नुकसान

HDFC बैंक के शेयरों में आज आई इस गिरावट के चलते निवेशकों को लगभग 1.03 लाख करोड़ का तगड़ा नुकसान हुआ है. साथ ही निफ्टी बैंक इंडेक्स पर भी भारी दबाव देखा जा रहा है. फिलहाल बैंक ने अपने पूर्व CEO केकी मिस्त्री को तीन महीने के लिए अपना अंतरिम चेयरमैन नियुक्त कर लिया है.

बैंक ने क्या दी सफाई? 

चेयरमैन के इस्तीफे की खबर पर बैंक ने सफाई देते हुउ कहा कि चेयरमैन और बोर्ड के बीच मतभेद की वजह नैतिक मूल्यों को लेकर नहीं रही, बल्कि कामकाज के तरीके और निर्णयों को लागू करने के तरीकों को लेकर थी. बैंक ने मैनेजमेंट और सीईओ के बीच ‘पावर स्ट्रगल’ की खबरों का खंडन किया है. 

ये भी पढ़ें:

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, खुलते ही 1953 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी भी 525 अंक नीचे



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments