Wednesday, March 18, 2026
Homeराजनीतिअसम में NDA का सीट शेयरिंग फार्मूला तय! जानें बीजेपी, AGP और...

असम में NDA का सीट शेयरिंग फार्मूला तय! जानें बीजेपी, AGP और BPF कितनी-कितनी सीटों पर लड़ेंगी चुनाव


असम विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए का सीट शेयरिंग फार्मूला तय हो गया है. सूत्रों के मुताबिक राज्य की 126 विधानसभा में से बीजेपी सबसे ज्यादा 89 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. वहीं एजीपी 26 और बीपीएफ 11 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. असम की सभी सीटों के लिए चुनाव 9 अप्रैल 2026 को होने वाले हैं. प्रद्युत बोरदोलोई असम के दिसपुर से बीजेपी की टिकट पर विधानसभा चुनाव चुनाव लड़ सकते हैं. 

सहयोगियों को कुल 37 सीटें दी जाएंगी: हिमंता बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार (17 मार्च 2026) को घोषणा की थी कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी 89 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि उसके सहयोगियों को कुल 37 सीटें दी जाएंगी. बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद असम के सीएम ने कहा कि सीटों के बंटवारे पर बातचीत अंतिम चरण में है और गठबंधन जल्द ही चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देगा.

पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 92 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि एजीपी को 26 और यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) को 8 सीटें दी गई थीं. एनडीए की 2021 की जीत खास रही, क्योंकि यह पहली बार था जब किसी गैर-कांग्रेस गठबंधन ने असम में लगातार दूसरी बार सत्ता बरकरार रखी. असम की राजनीति में सीट बंटवारा हमेशा अहम भूमिका निभाता है, खासकर बोडोलैंड जैसे क्षेत्रों में, जहां क्षेत्रीय दलों का खासा प्रभाव है.

पिछले चुनाव में बीजेपी-एजीपी का प्रदर्शन था बेहतर

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, ‘हम समन्वित तरीके से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि बेहतर प्रदर्शन किया जा सके.’ असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं और राज्य में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं. सभी राजनीतिक दल गठबंधन और उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. 2021 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 126 में से 75 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की थी. बीजेपी ने अकेले 60 सीटें जीती थीं, जबकि एजीपी को 9 सीटें मिली थीं.

ये भी पढ़ें : पत्रकार, बैंक में नौकरी और फिर राजनेता… इस तरह पहली बार संसद पहुंचे हरिवंश नारायण सिंह, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments