Monday, March 16, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाPF खाते में कब आएगा ब्याज? जानिए EPF इंटरेस्ट का पूरा कैलकुलेशन...

PF खाते में कब आएगा ब्याज? जानिए EPF इंटरेस्ट का पूरा कैलकुलेशन और कितना मिलेगा फायदा


PF अकाउंट होल्डर्स के...- India TV Paisa

Photo:EPFO PF अकाउंट होल्डर्स के लिए जरूरी खबर!

नौकरी करने वाले लाखों लोगों के लिए प्रोविडेंट फंड (PF) उनकी भविष्य की बचत का बड़ा सहारा होता है। हर साल कर्मचारी यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि उनके PF खाते में ब्याज कब आएगा और कितना फायदा मिलेगा। हाल ही में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF जमा पर 8.25% ब्याज देने का फैसला किया है। इसके बाद कर्मचारियों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि यह ब्याज उनके खाते में कब तक आएगा और इसकी गणना कैसे होती है।

EPF का ब्याज किसी तय तारीख पर नहीं आता। इसके लिए एक प्रक्रिया पूरी होती है। सबसे पहले EPFO का सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज साल के लिए ब्याज दर तय करता है। इसके बाद इस फैसले को केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा जाता है। जब सरकार अंतिम मंजूरी दे देती है, तब जाकर ब्याज कर्मचारियों के PF खातों में ट्रांसफर किया जाता है। फिलहाल ब्याज दर तय करने का पहला चरण पूरा हो चुका है। पिछले वर्षों के एक्सपीरिएंस के आधार पर देखा जाए तो अंतिम मंजूरी मिलने और ब्याज क्रेडिट होने में 2 से 3 महीने का समय लग सकता है। कई बार यह प्रक्रिया जुलाई या अगस्त तक भी चलती रहती है और सभी खातों में ब्याज एक साथ नहीं आता।

EPF ब्याज की गणना कैसे होती है

EPF स्कीम के नियमों के अनुसार ब्याज की गणना मंथली रनिंग बैलेंस के आधार पर की जाती है। इसका मतलब है कि पूरे साल में खाते में मौजूद रकम और उसमें हुए बदलाव को ध्यान में रखकर ब्याज निकाला जाता है।

1. पिछले साल के बैलेंस पर पूरा साल का ब्याज

अगर पिछले वित्त वर्ष के अंत में आपके खाते में जो बैलेंस था, उस पर पूरे 12 महीने का ब्याज मिलता है। लेकिन अगर आपने बीच में कुछ पैसा निकाल लिया, तो उतनी राशि घटाकर ब्याज की गणना की जाती है।

2. बीच में निकाले गए पैसे पर सीमित अवधि का ब्याज

अगर आपने साल के दौरान PF से पैसा निकाला है, तो उस रकम पर ब्याज केवल निकासी से पहले वाले महीने तक ही मिलता है।

3. नई जमा रकम पर अगले महीने से ब्याज

अगर साल के दौरान आपके खाते में नई रकम जमा होती है, तो उस पर ब्याज जमा होने के अगले महीने की पहली तारीख से 31 मार्च तक दिया जाता है।

4. ब्याज की रकम को राउंड ऑफ किया जाता है

साल के अंत में कुल ब्याज की राशि को नजदीकी पूरे रुपये में राउंड ऑफ कर दिया जाता है।

कर्मचारियों के लिए क्यों है फायदेमंद

EPF पर मिलने वाला ब्याज आम बचत स्कीम के मुकाबले बेहतर माना जाता है। यही वजह है कि यह नौकरीपेशा लोगों के लिए लंबी अवधि की सुरक्षित बचत का महत्वपूर्ण साधन बन गया है।

Latest Business News





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments