
एलपीजी सिलेंडर बुकिंग
LPG Cylinder Booking: ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध की वजह से रसोई गैस की किल्लत को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। लोग गैस एजेंसी पर लंबी लाइन लगा रहे हैं। वहीं, इन दिनों स्कैमर्स फर्जी विज्ञापन और मैसेज के जरिए लोगों को गैस बुकिंग के नाम पर ठग रहे हैं। गैस सिलेंडर बुक करने के लिए आपको गैस कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल या मैसेज करना होता है। इसके अलावा आप गैस कंपनी की वेबसाइट से भी गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं।
स्मार्टफोन यूजर्स गैस की बुकिंग के लिए UMANG, PhonePe, Google Pay जैसे पेमेंट ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर, आप भी घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करना चाहते हैं तो यह आसानी से किया जा सकता है। इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। नियमों के मुताबिक, गैस बुकिंग करने के ढ़ाई दिन के अंदर गैस कंपनी आपके घर पर सिलेंडर पहुंचा देगी।
UMANG ऐप से कैसे बुक करें सिलेंडर?
- केंद्र सरकार के इस यूनिफाइड मोबाइल ऐप के जरिए आप आसानी से गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको सबसे पहले फोन में UMANG ऐप डाउनलोड करना होगा।
- ऐप डाउनलोड होने के बाद आपको इसमें लॉग-इन करना होगा।
- नए यूजर हैं तो इसके लिए अकाउंट क्रिएट करना होगा।
- आप अपने मोबाइल नंबर और आधार कार्ड के जरिए ऐप में आसानी से लॉग-इन कर पाएंगे।
- ऐप लॉन्च होने के बाद आपको होम स्क्रीन पर दिए गए सर्च बार में गैस कंपनी का नाम दर्ज करना होगा।
- इसके बाद Book Cylinder, Refill Order या Order Cylinder वाला ऑप्शन चुनना होगा।
- फिर अपनी कस्मटर आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज करके ऑर्डर कंफर्म कर दें।
- इसके बाद पेमेंट करें और गैस की बुकिंग को पूरी कर लें।
UPI ऐप से भी बुक कर सकते हैं सिलेंडर
UMANG के अलावा आप PhonePe, Google Pay, BHIM UPI ऐप्स के जरिए भी गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं।
PhonePe
- इसके लिए सबसे पहले PhonePe ऐप पर जाना होगा।
- फिर Recharge & Pay Bills वाले ऑप्शन पर जाएं।
- यहां LPG Cylinder पर क्लिक करें और अपने गैस कंपनी को चुनें।
- फिर आपको अपनी कस्टमर आईडी दर्ज करनी होगी।
- यहां आपको पेमेंट करने का ऑप्शन मिलेगा।
- पेमेंट करते ही आपको बुकिंग डिटेल्स मिल जाएगी।
BHIM
- BHIM ऐप की होम स्क्रीन पर Bill Pay वाले ऑप्शन पर जाएं।
- यहां आपको नीचे Utility Bills कैटेगरी में LPG Cylinder वाला ऑप्शन मिलेगा।
- फिर अपनी गैस कंपनी का चुनाव करें
- कस्टमर आईडी या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- फिर गैस बुक करने का ऑप्शन मिलेगा।
- पेमेंट करते ही आपको बुकिंग डिटेल्स मिल जाएगी।
Google Pay
- गूगल पे के जरिए गैस बुक करने के लिए Bills वाले ऑप्शन में जाएं।
- यहां आपको LPG Cylinder का ऑप्शन मिलेगा।
- फिर कस्टमर आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- गैस बुकिंग के ऑप्शन पर जाकर पेमेंट करें।
- इस तरह गैस सिलेंडर आसानी से बुक हो जाएगी।
यह भी पढ़ें – iPhone Fold को लेकर आई बड़ी खबर, RAM, स्टोरेज, चिप और कीमत हुई लीक


