Thursday, March 12, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीSamsung Galaxy M17e 5G होगा 17 मार्च को लॉन्च, बजट फोन के...

Samsung Galaxy M17e 5G होगा 17 मार्च को लॉन्च, बजट फोन के तौर पर इसकी कीमत होगी आकर्षक


Samsung Galaxy M17e 5G- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG
सैमसंग गैलेक्सी एम17ई 5जी

Samsung Galaxy M17e 5G के लॉन्च की तैयारी चल रही है और इसकी भारत में लॉन्च डेट तय हो चुकी है। सैमसंग के इस फोन की लॉन्चिंग अगले हफ्ते होने वाली है और 17 मार्च को इसको भारत में पेश किया जाएगा। इस फोन को कम बजट के फोन के तौर पर सैमसंग पेश करने वाली है और लॉन्च से पहले ही इसके कई स्पेसिफिकेशन्स कंपनी की ओर से भी बताए जा चुके हैं। इसके अलावा अब एक लीक के जरिए इसकी कीमत के बारे में कुछ जानकारी सामने आई है जो इस फोन के बजट स्मार्टफोन होने की ओर इशारा कर रही है। Samsung Galaxy M17e 5G को लेकर जो लीक सामने आई है उससे पता चला है कि ये फोन बड़े डिस्पले और मीडियाटेक डाइमेंसिटी चिपसेट के साथ भारत में एंट्री करने वाला है। 

Samsung Galaxy M17e 5G की संभावित कीमत क्या हो सकती है?

X पर एक पोस्ट के जरिए टिप्स्टर संजू चौधरी ने दावा किया है कि Samsung Galaxy M17e 5G एक बजट फोन होने वाला है और भारत में एंट्री के समय इसकी कीमत 13,999 रुपये हो सकती है। अभी फिलहाल ये पता नहीं है कि इस फोन में कितने RAM और स्टोरेज वेरिएंट देखने को मिलेंगे और इनकी अलग-अलग कीमत क्या होगी। हालांकि आने वाले दिनों में इस फोन के बारे में और जानकारी कंपनी की ओर से सामने आने की संभावना है।

Samsung Galaxy M17e 5G  के स्पेसिफिकेशन्स

17 मार्च को इन फोन के ब्लिट्ज ब्लू (Blitz Blue) और वाइब वॉइलेट (Vibe Violet) कलर्स में पेश होने की उम्मीद है और  ये 6.7-इंच HD+ स्क्रीन के साथ आ सकता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट होने वाला है और ARM Mali-G57 GPU के साथ ये फोन आ सकता है। ये हैंडसेट Android 16-based One UI 8 पर रन करने वाला है और ये छह जेनरेशन के Android OS अपग्रेड्स के साथ आता है और इसमें 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स भी मिलने वाले हैं। 

बैटरी और कैमरा

फोन में 6000mAh की बैटरी मिलने वाली है और कंपनी का दावा है कि ये 26 घंटे का वीडियो प्लेबैक देने वाला डिवाइस होने वाला है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर होगा जिसके साथ 2-मेगापिक्सेल का डेप्थ कैमरा और 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट फेसिंग सेल्फी कैमरा मिलने वाला है। इस फोन में IP54 रेटिंग मिलने वाली है जो कि धूल और पानी से सुरक्षा देती है।

ये भी पढ़ें 

iPhone 17 खरीदें या फिर iPhone 18 के लिए करें इंतजार? आपको भी है कंफ्यूजन? जानें क्या करें





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments